यूपी हरदोई : क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा नें तिरंगा स्वाभिमान यात्रा का किया आगाज, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद ♦♦♦
14 अगस्त, 2018 हरदोई (ब्यूरो) : अखण्ड भारत के संकल्प को लेकर क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा 'हरदोई' के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ' तिरंगा स्वाभिमान यात्रा' कार्यक्रम आयोजित किया गय इस यात्रा का शुभारंभ शहर के गांधी मैदान से किया गया तिरंगा स्वाभिमान यात्रा शहर के सिनेमा चौराहा,नुमाइश चौराहा सहित मुख्य मार्गों से होकर गुजरी जहाँ रास्ते में जगह जगह तिरंगा स्वाभिमान यात्रा का स्थानीय नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया तिरंगा स्वाभिमान यात्रा के संयोजक जिलाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह ने कहा कि तिरंगा अमर क्रांतिकारियों के बलिदान की निशानी है आज सभी क्रांतिकारी भाइयों को ये संकल्प लेना चाहिए कि जिस तिरंगे के सम्मान में हमारे अनगिनत क्रांतिकारी और शहीदों ने अपनी जान कुर्बान कर दी हम कभी इस तिरंगे को झुकने नहीं देंगे प्रदेश महामंत्री प्रवेश विक्रम सिंह ने कहा यह आजादी जश्न है,उन्हें शहीदों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने आजादी के लिए अपना सबकुछ राष्ट्र के लिए बलिदान कर दिया आप ...