Posts

Showing posts with the label anilvij - ambala

अम्बाला में हुए हादसे में मृतको के परिवारों को नौकरी तथा 50 -50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का एलान

Image
आज अम्बाला में हुए हादसे में जिन पुलिस कर्मियों की मृत्यु हुई है, उनके परिजनो को निर्धारित मापदंडों के तहत नौकरी दी जायेगी- गृह मंत्री अनिल विज चंडीगढ़, 14 अगस्त- हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि आज अम्बाला में हुए हादसे में जिन पुलिस कर्मियों की मृत्यु हुई है, उनके परिजनो को निर्धारित मापदंडों के तहत नौकरी दी जायेगी और दोनो के परिजनों को 50-50  लाख रूपये भी दिये जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि टैंकर व ट्रक वाले एक लाईन में चलें इसके लिए निर्देश जारी किए जायेंगे ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि अम्बाला-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जग्गी सिटी सैंटर अम्बाला शहर के नजदीक शनिवार तडके सडक़ दुर्घटना में दो पुलिस कर्मियों व दो अन्य लोगों की मृत्यु हो गई। उल्लेखनीय है कि घटना की सूचना मिलने के बाद हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचकर हादसे की जानकारी ली वहीं परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना व्यक्त की। एसएसपी हामिद अख्तर, सिविल सर्जन डा0 कुलदीप सिंह ने गृहमंत्री को घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान गृह...