Posts

Showing posts with the label tihari police

अठाईस हजार कीमत की अवैध चरस के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

Image
अठाईस हजार कीमत की अवैध चरस के साथ  एक शातिर तस्कर गिरफ्तार जनपद  टिहरी गढ़वाल में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिये जारी अभियान के अन्तर्गत लगातार नशाखोरों/ तस्करों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।         इसी क्रम में  कोतवाली नई टिहरी पुलिस टीम द्वारा चरस के एक तस्कर को अवैध चरस के साथ दिनांक 10/09/2021 को स्थान वन मनोरंजन पार्क देवीधार बैंड, नई टिहरी से गिरफ्तार किया गया है। तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, टिहरी गढ़वाल के निर्देशन तथा अपऱ पुलिस अधीक्षक महोदय एवं क्षेत्राधिकारी महोदय, टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली नई टिहरी पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग उक्त कार्यवाही को अन्जाम दिया गया है, जिसमे अभियुक्त से 140 ग्राम अवैध चरस (कीमत रु0- 28,000/ करीब) बरामद हुयी है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नई टिहरी पर एनडीपीएस अधिनियम में  अभियोग पंजीकृत किया गया है, तथा अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।  ------------------------------------- नाम...

SSP टिहरी द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन चम्बा में मासिक अपराध गोष्ठी के आयोजन में अपराधों की समीक्षा की गई

Image
 SSP टिहरी द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन चम्बा में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन की गयी अपराधों की समीक्षा आज दिनांक 03-09-2021 को  श्रीमती तृप्ति भट्ट,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन चम्बा में  मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर  सैनिक सम्मेलन लिया गया व जनपद में घटित  अपराधों की समीक्षा की गयी।  मासिक गौष्ठी के दौरान महोदया द्वारा जनपद में घटित अपराधों के अनावरण, यातायात प्रबन्धन, साइबर क्राइम, विवेचनाओं की प्रगति, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, मादक पदार्थों के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही सम्बन्धी विभिन्न महत्तवपूर्ण दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।   इसके  पश्चात एसएसपी महोदया द्वारा कानि0 330 ना0पु0 अजय राज, थाना देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल को भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-54 (ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग) के कई बार अवरूद्ध होने की स्थिति में कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर, जे0सी0बी/ पॉकलेन द्वारा मार्ग खुलवाने तथा मार्ग में फंसे यात्रियों के लिये ठहरने व अन्य उचित व...

खाई में कूदे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को टिहरी पुलिस ने देर रात रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित

Image
खाई में कूदे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को टिहरी पुलिस ने देर रात रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला  टिहरी पुलिस द्वारा एक बार फिर से मानवता का परिचय देते हुये खाई में कूदे मानसिक रुप से अस्वस्थ व्यक्ति को पीठ पर बैठाकर खाई से सुरक्षित निकालकर मित्र पुलिस होने का कर्तव्य निभाया गया है।     मामला जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना झील का है जहां पर कोटी कॉलोनी पेट्रोल पम्प के पास उपचार के पश्चात AIIMS ऋषिकेश से वापस जाते समय कुछ व्यक्ति वाहन में ईधन लेने के लिये रुके।  तभी श्री वरुण (काल्पनिक नाम) जो कि मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, ने वाहन से उतरकर खाई में छलांग लगा दी जिसकी सूचना आनन-फानन में उनके परिजनों द्वारा प्रातः लगभग 04:00 बजे  पुलिस को दी गयी।  झील पुलिस मय आपदा उपकरणों के तत्काल मौके पर पंहुची और खाई में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। खाई में काफी नीचे उतरने पर उपरोक्त व्यक्ति एक पेड़ के नीचे बैठे मिले जिन्हे  टिहरी पुलिस द्वारा काफी समझा-बुझाकर अपनी पीठ पर बैठाकर खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया व परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिस पर सभी के द्वार...

पानीपत हरियाणा से चोरी हुई INNOVA CRYSTA 2 4V को टिहरी पुलिस द्वारा किया बरामद।

Image
पानीपत हरियाणा से चोरी हुई INNOVA CRYSTA 2 4V को टिहरी पुलिस द्वारा किया बरामद।  दिनांक 29.08.2021 को  श्रीमती तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद टिहरी गढवाल के निर्देशन पर थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा जनपद पानीपत, राज्य हरियाणा से चोरी हुई INNOVA CRYSTA 2.4V कार को मुनिकीरेती क्षेत्र से बरामद किया गया है।  बता दें कि दिनांक 29.08.2021 को थाना मॉडल टाउन पानीपत, हरियाणा से उ0नि0 बलजीत सिंह थाना मुनिकीरेती पर आये तथा बताया कि थाना मॉडल टाउन से दिनांक 13.08.2021 को एक चौपहिया वाहन INNOVA CRYSTA 2.4V संख्या HR-06R-0056 चोरी हो गयी है तथा बताया कि उक्त वाहन के सम्बन्ध में थाना मॉडल टाउन, पानीपत में अभियोग पंजीकृत है एवं उक्त वाहन की ऋषिकेश/मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत होने की सम्भावना व्यक्त की गयी।  अन्य राज्य हरियाणा से आये पुलिस कर्मियो को तत्काल सहायता प्रदान किए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती तृप्ति भट्ट द्वारा विशेष निर्देश देते हुए सर्च टीम बनाये जाने के आदेश दिये गये तथा हरियाणा राज्य से आये कार्मिको की हर सम्भव मदद किये ज...

10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

Image
10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। टिहरी पुलिस द्वारा बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमती तृप्ति भट्ट,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद टिहरी गढवाल के निर्देशन मे नशे के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है । इसी क्रम में दिनांक 29.08.2021 को थाना लम्बगांव पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सूचना पर थाना लम्बगांव पुलिस द्वारा रैका पट्टी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कान्डा से एक व्यक्ति को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ  गिरफ्तार किया गया, जिस पर थाना लम्बगांव पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत  अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामदगी ____________ 1. कुल 10 लीटर कच्ची शराब ।  विवरण अभियुक्त ____________ रणजीत लाल पुत्र स्व0 श्री दिल्लू मिस्त्री निवासी ग्राम कान्डा पट्टी रैका थाना लम्बगांव, टिहरी गढवाल । विवरण पुलिस टीम ____________ 1. कानि0 भानुप्रकाश, थाना लम्बगांव । 2. कानि0 ओमप्रकाश, थाना लम्बगांव ।

एक लाख रुपये से अधिक कीमत की अवैध स्मैक के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार ।

Image
टिहरी- रूपये एक लाख से अधिक कीमत की अवैध स्मैक के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार जनपद टिहरी गढ़वाल में तृप्ति भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने के लिये जारी अभियान के अन्तर्गत लगातार नशाखोरों/ तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है।  इसी क्रम में कोतवाली नई टिहरी व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा स्मैक के दो तस्करों को अवैध स्मैक के साथ दिनांक 22/08/2021 को स्थान सांई चौक, बौराड़ी, नई टिहरी के पास स्थित पार्क से गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही को कोतवाली नई टिहरी व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा एसएसपी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन तथा श्री राजन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी व श्री महेश चन्द बिन्जोला, क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर अन्जाम दिया गया है जिसमें अभियुक्त 1. पंकज कुमाईं पुत्र श्री रामचन्द्र कुमाईं से 04.10 ग्राम स्मैक तथा अभियुक्त लक्ष्मण पुत्र श्री विजय सिंह से 03.05 ग्राम स्मैक (कुल 07.15 ग्राम, कीमत लगभग ₹- 01लाख 05 हजार) बरामद हुयी है।   अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली नई टिहरी पर एनड...