Posts

Showing posts with the label Maharishi kashyap ekta sangathan

महर्षि कश्यप एकता संगठन के तत्वाधान में 17 जातियां के आरक्षण की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन।

Image
आज दिनांक11.10.2021 को महर्षि कश्यप एकता संगठन के तत्वाधान में कश्यप निषाद समुदाय प्रजापति समुदाय राजभर समुदाय की 17 जातियां को अनुसूचित जाति में परिभाषित करने को लेकर माननीय राष्ट्रपति प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के नाम एक ज्ञापन श्रीमान जिलाधिकारी महोदय को सौंपा। संगठन के अध्यक्ष सुशील कश्यप ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को इस देश का संविधान लागू हुआ। जो समुदाय सामाजिक शैक्षिक आर्थिक रूप से कमजोर थे उनके लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई।  उत्तर प्रदेश की 66 जातियों की अनुसूचित जातियों की सूची में कश्यप समुदाय प्रजापति समुदाय राजभर समुदाय की 7 जातियां अनुसूचित जाति में शामिल है लेकिन इनकी पर्यायवाची जातियां कश्यप, निषाद ,केवट ,मल्लाह, कहार ,धीवर, धीमर, बाथम, बिंद, भर ,राजभर, कुम्हार, प्रजापति आदि जातियों को इनकी मूल जाति के साथ परिभाषित नहीं किया गया ।जिस कारण इन 17 जातियों को अनुसूचित जाति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रामशरण कश्यप ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक सत्ता हीन पार्टियों की सरकारों में कश्यप समाज की अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग नहीं मानी बल्कि शामिल होने का...