Posts

Showing posts with the label shivsena muradabad -rameshwar dayal turaiha

मुरादाबाद शिवसेना की बैठक में लखीमपुर खीरी हिंसा कांड पर चर्चा, दोषियों पर कार्यवाही तथा पीड़ितों परिवार के लिए नौकरी तथा मुआवजे की मांग ।

Image
आज शिवसेना मुरादाबाद की एक बैठक जिला कार्यालय गायत्री नगर लाइनपार में सम्पन्न की गई, बैठक में लखीमपुर खीरी कांड मुख्य मुद्दा रहा ।  आपको बताते चलें कि लखीमपुर कांड में केंद्रीय ग्रह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे है ।  लखीमपुर खीरी में शांतिपूर्ण आंदोलनरत 4 किसानों व कवरेज कर रहे 1 पत्रकार रमन कश्यप की गाड़ी से कुचल कर हत्या किए जाने पर शिवसैनिकों द्वारा कढ़ा रोष व्यक्त किया गया था तथा दोषियों के विरुद्ध अभिलंब मुकद्दमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्यवाही करने व मृतक आश्रितों को एक नोकरी व एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की गई थी ! बैठक में जिला प्रमुख डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गाड़ी से रोंद कर 4 किसानों व एक पत्रकार की हत्या भाजपा सरकार की तानाशाही व क्रूरता को दर्शाता है जो कि भाजपा सरकार का असली चेहरा भी है ! मोदी सरकार को किसानों की सभी मांगे तत्काल मान लेनी चाहिए तथा गरीब,मजदूर,किसान व देश विरोधी मोदी सरकार को देश हित में तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए ! मुरादाबाद के शिव सैनिक शीघ्र ही घटना स्थल का दौ...