Posts

Showing posts with the label Hardoi uttar pradesh

डबल इंजन की सरकार पर जनता को पूरा भरोसा- मुकुल

Image
हरदोई,  6 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के नेता मुकुल सिंह आशा ने कहा कि आज लखीमपुर की गोला गोकर्णनाथ उप चुनाव में जनता ने भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी को विजयी बनाकर एक बार फिर मोदी जी-योगी जी में जहाँ विश्वास व्यक्त किया. वहीं डबल इंजन की सरकार की नीतियों में अपना भरोसा व्यक्त किया है. विधायक अमन गिरी अब अपने कार्यो से स्व.अरविन्द गिरी के सपनों को पूरा करेंगे. भाजपा नेता मुकुल सिंह ने लखीमपुर की गोला विधानसभा की समस्त जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत समस्त गोला विधानसभा की सम्मानित जनता की है जिन्होंने एक बार पुनः भरोसा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाया. आप सभी लोग इस डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताते हुए देश में पुनः 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करें और आने वाले नगर निगम,निकाय, नगर पंचायत के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी से भारी मतों से विजयी बनायें. आप सभी का यह सहयोग एक नया भारत बनाने के लिए रहेगा.

हरदोई में बड़ी संख्या में भ्रष्टाचार उजागर, 141 पूर्व प्रधान के अलावा 41 सचिवों पर एफआईआर दर्ज- Press India 24

Image
 हरदोई। भरावन, सुरसा, बावन, टड़ियावां के 141 तत्कालीन प्रधान और 41 सचिव अब कार्रवाई के घेरे में आए हैं। इन प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विजिलेंस ने लखनऊ में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई है। अगर जांच एजेंसी तह तक जाती है तो वे चेहरे भी उजागर होंगे जिनके इशारे पर घोटाले को अंजाम दिया गया था। बावन ब्लॉक के तत्कालीन प्रधान बरखेरा के नरेश पाल सिंह, बलेहरा की मायादेवी, लोनार की मुन्नी देवी, सकाहा के आदित्य कुमार सिंह, पलिया कोइलहा के श्याम सरोज, मानपुर की रामवती, गदाईपुर के अरविंद कुमार सिंह, दुलापुर उचौली की मुन्नी देवी, भीखपुर के मुनेश्वर प्रसाद, करनपुर के राजेश कुमार सिंह, मिरकापुर की पूनम देवी, बघौरा मल की चमेली, रामपुर छैया के राम प्रकाश, सुहेड़ी के गुरुलाल सिंह, मानीमऊ की ऊषा रानी, रारा की मीनू सिंह, नयागांव हबीबपुर के अभिषेक वाजपेयी, कौंढ़ा की कृष्णा देवी, गुलामऊ की गीता, फूलबेहटा के भगवान पाल, ककवाही के श्रवण कुमार, अनंगबेहटा के कमरूल, महोलिया शिवपार के गोविंद सिंह, भरिगवां की रानी, बन्नई की ओमवती, खुमारीपुर के अवधेश कुमार, सकतपुर के विपिन कुमार, मझरेता की विषता देवी, भ...