Posts

Showing posts with the label uttar pradesh bareilly

समाजवादी पार्टी होगी 300 के पार- जयपाल सिंह कश्यप

Image
सर्वसमाज एकता दल के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने बुलंदशहर नरोरा स्थित नरोरा घाट पर अपने तमाम समर्थकों के साथ स्वागत समारोह एवं जनसंपर्क में मीटिंग में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक के साथ में मीटिंग में भाग लिया  इस मीटिंग के दौरान सभी ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को लाना है जिससे गरीब तथा वंचित समाज को मान सम्मान दिलाया जा सके  जयपाल सिंह कश्यप ने कहा की सर्वसमाज एकता दल ने समाजवादी पार्टी को निस्वार्थ समर्थन किया है लेकिन फ्री में कोई चीज नहीं मिलती समर्थन निस्वार्थ जरूर है लेकिन सर्वसमाज एकता दल का कहीं ना कहीं कुछ स्वार्थ भी है तथा वह स्वार्थ ये है कि गरीब समाज वंचित समाज के लोगो को मान सम्मान तथा अधिकार मिले   इस मौके पर जयपाल सिंह कश्यप ने कहा कि आप लोग समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइये तथा सर्वसमाज एकता दल हर संभव सम्मान व अधिकार दिलाने का काम करेगा । इस दैरान सर्वसमाज एकता दल के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने दावा किया कि अबकी बार समाजवादी 300 के पार होगी ।