डीआईजी द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ की मीटिंग, अधीनस्थों को दिए आवश्यक निर्देश
डीआईजी कुमायूँ रेंज महोदय द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ की मीटिंग समस्याओं को सुनकर अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। डीआईजी कुमाऊँ नीलेश आनंद भरणे, आईपीएस महोदय ने पुलिस कार्यालय रुद्रपुर पहुँचकर शहर के सामाजिक व राजनैतिक लोगो से मुलाकात की। साथ ही उनके सुझाव पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। डीआईजी कुमाऊँ महोदय के पुलिस कार्यालय रुद्रपुर पहुँचने पर सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद पुलिस कार्यालय सभागार में शहर के सामाजिक व राजनैतिक व सम्मानित व्यक्तियों द्वारा नशा, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, धार्मिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने इत्यादि पर अपने सुझाव दिए । जिस पर डीआईजी महोदय ने उनके सुझाव पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया व अधीनस्थों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्दशित किया । महोदय द्वारा बताया गया कि अपराध नियंत्रण व क्विक रिस्पांस के लिए मिनी मॉनिटरिंग स्टेशन भी स्थापित करने जा रहे है। जिससे तीसरी आंख और मजबूत होगी। इसके बाद महोदय द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली व वरिष्ठ पुलिस ...