Posts

Showing posts with the label "mission maryada" uttarakhand police

मिशन मर्यादा के तहत 10475 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा 1870 गिरफ्तार ।

Image
उत्तराखण्ड शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश के तीर्थ स्थलों की मर्यादा और पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनी रहे इसके लिए डीजीपी अशोक कुमार के निर्देशन में दिनांक 15 जुलाई, 2021 से पूरे प्रदेश में ’’मिशन मर्यादा’’ नामक विशेष अभियान चालाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के अन्तर्गत तीर्थ स्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को तुरंत गिरफ्तार और पर्यटक स्थलों पर गंदगी करने वालों के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान के तहत दिनांक 15 जुलाई, 2021 से अभी तक पूरे प्रदेश में कुल 10475 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 1870 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और कुल 19 लाख 50 हजार 480 रूपए (1950480) जुर्माना वसूला जा चुका है। पुलिस लगातार तीर्थ स्थलों, घाटों पर हुड़दंग मचाने वालो तथा सार्वजनिक रूप से मादक पदार्थ का सेवन बिक्री करने वाले तथा गंदगी फैलाने वालो पर कार्यवाही कर रही है ।