Posts

Showing posts with the label jaipal singh kashyap

डॉ संजय निषाद को भाजपा का पिछलग्गू कहने के बाद जयपाल सिंह कश्यप का सोशल मीडिया एकाउंट बन्द ?

Image
खबर के अनुसार सर्वसमाज एकता दल के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप का फेसबुक सोशल मीडिया एकाउंट बंद किया गया इसके बाद जयपाल कश्यप ने एकाउंट बंद कराने का आरोप निषाद पार्टी के मुखिया डॉ संजय निषाद तथा उनकी आईटी सेल पर लगाया है उन्होंने कहा है कि उनका फेसबुक एकाउंट भारतीय जनता पार्टी के पिछलग्गू संजय निषाद ने आईटी सेल से कह कर बंद करवाया है ।  यही नही उन्होंने कहा की सर्वसमाज एकता दल एक सामाजिक संगठन है तथा संगठन की आवाज़ दवा नहीं सकते  उन्होंने कहा कि अगर हमने डॉक्टर संजय निषाद जी को भारतीय जनता पार्टी का पिछलग्गू  बताया है तो क्या गलत किया है । क्योंकि निषाद समाज को इकट्ठा करके यह अपने परिवारवाद की राजनीति करते हैं। जलवंशी समाज को गुमराह करने  का काम कर रहे हैं आपको बताते चलें कि कल हमे एक वीडियो प्राप्त हुआ था जिसमे जयपाल सिंह कश्यप डॉ संजय निषाद को भाजपा का पिछलग्गू कहते हुए दिखाई दे रहे थे । लेकिन बताया जा रहा है इस वीडियो के सामने आने के बाद उनका फेसबुक एकाउंट बंद कर दिया गया तथा इसके बाद सर्व समाज एकता दल के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने निषाद पार्...