रुद्रपुर देवरिया में आयोजित आरक्षण महापंचायत का साफ संदेश "आरक्षण दो वोट लो" "आरक्षण नही तो वोट नही"
सर्वदलीय निषाद महापंचायत का संकल्प आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं सर्वदलीय निषाद कश्यप यूनियन के संयोजक कुंवर निषाद नेतृव में हुई निषाद कश्यप बिंद आरक्षण महापंचायत भारी संख्या में उमड़े लोग निषाद समाज मे आरक्षण की मांग तेज पूरे उत्तर प्रदेश में सुनाई दे रही है "आरक्षण नही तो वोट नही" नारे की गूंज सर्वदलीय निषाद कश्यप यूनियन कर रही है पूरे प्रदेश में आरक्षण आंदोलन। देवरिया । अनुसूचित जाति की मांग को लेकर निषाद, कश्यप, बिंद समाज सर्वदलीय निषाद कश्यप यूनियन के बैनर तले कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में निषाद महापंचायत 19 सितंबर को देवरिया के रुद्रपुर में आयोजित की गई, जिसमें कई जिलों के लोगों ने भाग लिया। महापंचायत को संबोधित करते हुए सर्वदलीय निषाद कश्यप यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार निषादों को किये गये आरक्षण के वादे से मुकर रही है निषाद आरक्षण भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र का हिस्सा रहा है यदि भाजपा अपने वादे से मुकरती है तो निषाद कश्यप समाज की अनदेखी भाजपा सरकार पर बहुत भारी पड़ सकती ह...