जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़, कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति, जनता ने खोली दिल्ली जल बोर्ड की पोल
दिल्ली सुदामापुरी - दिल्ली जल बोर्ड जिसके ऊपर दिल्ली के लोगो को शुद्ध पानी पिलाने की जिम्मेदारी है । लेकिन आज दिल्ली की जनता गंदा पानी पीने को मजबूर है । बाहर से महंगी पानी की बोतलें खरीद कर प्यास बुझाई जा रही है । आलम ये है कि पानी की बोतल को परचून की दुकानों पर बेचा जा रहा है । उत्तरपूर्वी दिल्ली के सुदामापुरी क्षेत्र में लगभग गली नंबर 7, 7a, 7b, 7c ,7d तथा 8, 9, 10, 11, 12 में मुख्य रूप ये पानी की पाइप लाइन में गंदा पानी आ रहा है जो बिल्कुल भी पीने के लायक नही है । कभी कभी तो सीवर तथा पीने के पानी मे कोई अंतर नही दिखाई देता । लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे है । लेकिन दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी क्षेत्र में सर्वे करने की बजाय दीवाली मनाने में व्यस्त है । सुदामापुरी के लोग लगातार दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारियों तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री को शिकायतें भेज रहे है। लेकिन शिकायतों को गंभीरता से नही लिया जा रहा है । कार्यवाही के नाम पर बस खानापूर्ति की जा रही है । आश्वाशन दिया जा रहा है । यहां के लोग लगातार शिकायतें भेज रहे है लेकिन जनता की शिकायतों की कैसे अनद...