सर्वसमाज एकता दल के प्रतिनिधि मंडल ने बिजली विभाग के संविदा कर्मियों की मांगों का किया समर्थन ।
लखनऊ - खबर के अनुसार आज सर्वसमाज एकता दल का एक प्रतिनिधिमंडल इको गार्डन लखनऊ में पहुंचा तथा यहां बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया । प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों की पावर कारपोरेशन यूनियन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खालिद एवं महामंत्री देवेंद्र पांडे उत्तर प्रदेश सचिव कौशल कुमार से धरना स्थल पर मुलाकात हुई उन्होंने बताया कि संविदा कर्मचारी लगभग 4 महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है । धरना प्रदर्शन रोकने के लिए तरह-तरह की उपाय करते चले आ रहे हैं कि किसी तरीके से संविदा कर्मचारियों का धरना समाप्त कराया जा सके बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों पर लाठी चार्ज की भी बात सामने आ रही है । संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अपनी बात को उत्तर प्रदेश की सरकार तक पहुंचाना चाह रहे है लेकिन कही ना कही उनकी अनदेखी की जा रही है जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में लगभग 200000 संविदा कर्मचारी है । धरना स्थल पर जाकर सर्वसमाज एकता दल के माध्यम से उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने आश्वासन...