Posts

Showing posts with the label Election 2022 nishad party vip party

"कूड़ेदान" वाले बयान पर निषाद पार्टी और वीआईपी पार्टी में बढ़ा बवाल, लौटनराम निषाद ने किए कई बड़े खुलासे

Image
उत्तर प्रदेश चुनाव में निषाद पार्टी और वीआईपी पार्टी के बीच घमासान छिड़ गया है डॉक्टर संजय निषाद के कूड़ेदान वाले बयान पर वीआईपी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष लोटन राम निषाद ने पलटवार किया है एक वीडियो में लोटनराम निषाद डॉक्टर संजय निषाद तथा निषाद पार्टी पर जमकर बरसे तथा कई आरोप लगाते हुए बड़े खुलासे की है आपको बताते चलें कि आगामी चुनाव को लेकर निषाद तथा जलवंशी समाज की दो बड़ी पार्टियां उत्तर प्रदेश के चुनाव  मैदान में है एक निषाद पार्टी तथा दूसरी वीआईपी पार्टी  दोनों पार्टीयां एक दूसरे को निशाना बना रही है ।  इसके अलावा जलवंशी मोर्चा भी मैदान में है तथा बराबर की टक्कर देने वाला है । जलवंशी मोर्चा के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र निषाद है तथा ये मोर्चा जलवंशी,निषाद,कश्यप बिंद आदि समाज की समकक्ष जातियों की छोटी बड़ी पार्टियों का समूह है जो एक साथ चुनाव मैदान में बराबर की टक्कर देने को तैयार है ।