यूपी हरदोई : प्रत्येक शनिवार को 05 वार्डों में कैंप लगाकर कराएं राशन कार्डों का सत्यापन , अनियमितता बरतने पर कोटा होगा निरस्त - जिलाधिकारी
14 अगस्त, 2018
हरदोई : जनपद स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में बैठक हुई । बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डे को निर्देश दिये कि नगर में प्रत्येक शनिवार पांच-पांच वार्डो में कैंप लगाकर राशन कार्डो का सत्यापन कराया जाये और इसके लिए जिन वार्डो में सत्यापन हो वहां व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये ताकि लोगों को मालूम हो की आज कैंप का आयोजन होना है।
उन्होने कहा कि कैंपों में अपात्र राशन कार्ड धारकों के कार्ड निरस्त किये जाये तथा जो पात्र छूटे हो उनके राशन कार्ड प्राथमिकता पर बनाये जाये तथा जिन पात्रों के राशन कार्ड कट गये उनकों फिर से संचालित कराया जाये जिलाधिकारी ने कहा कि कोटेदारों को निर्देशित कर दिया जाये कि राशन वितरण में अनियमिता पाये जाने पर कोटा निरस्त करने के साथ कठोर कार्यवाही की जायेगी, इसलिए समस्त कोटेदार प्रतिमाह नियमित राशन वितरण करना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी पात्र राशन कार्ड धारकों को नियमित राशन वितरित कराया जाये।
बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में 1608 राशन की दुकानें एवं 4,29,216 राशन कार्ड धारक, 10 मिट्टी तेल थोक बिक्रेता, 118 पेट्रोल पम्प तथा 42 गैस एजेन्सियां संचालित है उन्होने बताया कि शासन ने आदेश जारी किया है कि जिस कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमिता बरती जायेगी तो उस कोटेदार पर एक यूनिट पर 107 का जुर्माना किया जायेगा।
इस बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुख सागर मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह सहित अन्य नामित सदस्य आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर « आशीष सिंह, हरदोई

Comments
Post a Comment