Posts

Showing posts with the label muradbad uttar pradesh

शिवसेना का 57 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया तथा फल व मिष्ठान वितरित कर शिवसेना के 251 सदस्य बनाए गए !

Image
मुरादाबाद उत्तरप्रदेश - खबर के अनुसार आज़ अंबेडकर पार्क सिविल लाईन मुरादाबाद में शिवसेना का 57 वां स्थापना दिवस फल व मिष्ठान वितरित कर धूमधाम से मनाया गया तथा इस अवसर पर सदस्यता शिविर लगाकर शिवसेना के 251 सदस्य बनाए गए ! इस अवसर जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि पूरी दुनिया में आज भी शिवसेना एक मात्र ऐसी पार्टी है कि हिंदू कहीं भी सताए जाने पर शिवसेना की ओर आशा भरी नजरों से देखता है ! शिवसेना गरीबों, मजलूमों, शोषितों और पीड़ितों की एक मात्र ऐसी पार्टी है जो इनका दुख दर्द समझती है ! उन्होंने कहा कि जनपद मुरादाबाद में शिवसेना के सवा लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे, शिवसेना को जनपद में इतना ऊंचा उठा दिया जायेगा कि कोई उसे नजर अंदाज नहीं कर सकेगा ! महानगर प्रमुख गुड्डू सैनी ने कहा कि महानगर मुरादाबाद में बिजली कटौती, बेरोजगारी, अपराध वृद्धि से जनता त्राहि त्राहि कर रही है शिवसेना शीघ्र ही बिजली कटौती व अपराध वृद्धि सहित जनता हित में आंदोलन करेगी ! स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा, महानगर प्रमुख गुड्डू सैनी,जिला अध्यक्ष भवानी सेना ठा...