दिल्ली- अन्नाहजारे के संगठन राष्ट्रीय लोकन्दोलन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन ,जगदीश सोलंकी ने की अध्यक्षता
आज दिल्ली के पालम गाँव मे राष्ट्रीय लोकअन्दोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे अन्ना हजारे के संगठन राष्ट्रीय लोकअन्दोलन का विस्तार करने के लिए दिल्ली के पालम गाँव के ग्रामीण लोगो ने शिरकत की। और ग्रामीण लोगो ने अपनी समस्या रखी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश सोलंकी जी ने की। और साथ ही साथ उन्होने अपने विचार भी रखे कि 'आज देश - राज्य के हर - हर नागरिक की पुकार है। देश/राज्य को बचाना है तो देश/राज्य मे व्यवस्था परिवर्तन को लाना है'। और इस कार्यक्रम मे दिल्ली के 360 गाँव के प्रधान (प्रधान 360 खाप पालम) रामकरण सोलंकी ने भी कार्यक्रम मे शिरकत की। और ग्रामीण लोगो ने दिल्ली के 360 खाप के प्रधान (पालम) रामकरण सोलंकी के सामने अपने - अपने गाँव की मूलभूत समस्याएं रखी। और उन्होने इन समस्याओ का निवारण जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होने राष्ट्रीय लोकअन्दोलन के संगठन को बढ़ाने पर जोर दिया। और साथ ही साथ उन्होने ग्रामींण लोगो से इस संगठन मे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे जुड़ने की अपील की। आगे बढ़ते हुए इस कार्यक्रम मे राष्ट्रीय लोकअन्दोलन के दिल्ल...