Posts

Showing posts with the label muradabad uttarpradesh

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

Image
मुरादाबाद उत्तरप्रदेश - सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार सामाजिक कार्यकर्ता/ नेता डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ धक्का मुक्की/मारपीट व अभद्रता की जा रही है ।।। कथित तौर पर  ज्ञापन देने गए डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा का आखिर कसूर क्या था?मात्र इतना कि वो भ्र्ष्टाचार के विरुद्ध अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे थे । उनके ज्ञापन पर कार्यवाही करके मामले की जांच करने के स्थान पर उनकी ही आवाज़ को दबाने का प्रयास करना कहाँ तक सही है ? इस कृत्य से आखिर किसको संरक्षण दिया जा रहा है ? इस मामले की गहन जांच की आवश्यकता है ? डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ इस प्रकार के कुकृत्य को करने वाले लोग अपने आप को ऐसे गौरवांवित समझ रहे है जैसे वो बहुत बहादुरी का काम कर रहे है । एक प्रताष्ठित समाज सेवी डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ हुए इस कुकृत्य में आखिर कौन-कौन लोग शामिल थे ? इस वीडियो के वायरल होने से समाज मे रोष व्याप्त है । तथा जनता दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग कर रही है । अब देखना ये है कि सबका साथ सबका विकास का दावा करने वाली बीजेपी की ...

शिवसेना की बैठक आशियाना प्रथम होटल रेड सफायर के पीछे संपन्न, सौपे गए मनोनयन पत्र

Image
मुरादाबाद उत्तरप्रदेश - खबर  के अनुसार आज शिवसेना की बैठक आशियाना प्रथम होटल रेड सफायर के पीछे संपन्न की गई ! बैठक मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राज्य प्रमुख मा.ललित मोहन शर्मा जी द्वारा जारी मनोनयन पत्र महानगर प्रमुख गुड्डू सैनी, जिला अध्यक्षा-भवानी सेना ठाकुर मंजू राठौर, युवा जिला प्रमुख मनोज कुमार व युवा महानगर प्रमुख राकेश प्रजापति को शिवसेना जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने सौंपे ! जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने सभी को एक माह में कमेटी का गठन कर हाईकमान को भेजने के निर्देश दिए तथा साथ ही शिवसेना संस्थापक श्रद्धेय बाला साहेब ठाकरे जी व शिवसेना प्रमुख एवं मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार मा.एकनाथ शिंदे जी के आदर्शों व पद चिन्हों पर चल कर शीघ्र ही शिवसेना का विस्तार करने व पीड़ितों की लड़ाई लड़ने,उन्हे न्याय दिलाने को तत्पर रहने को कहा !