गाजियाबाद में वृद्ध व्यक्ति की पिटाई तथा अभद्रता मामले में द वायर तथा ट्विटर समेत कई अन्य लोगो पर एफआईआर
गाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित समुदाय विशेष के एक बुजुर्ग की पिटाई मामले में देश के एक बड़े मीडिया संस्थान the wire तथा twitter समेत कई लोगो पर गाज़ियाबाद के लोनी थाने में 15 जून को एफआईआर दर्ज की गई है । इन पर भारतीय दंड सहिंता की धारा - 153, 153A, 295A, 505, 120B, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है । (सांकेतिक तस्वीर) आरोप है कि मामले की बिना जांच पड़ताल किये वीडियो को गलत तथ्यों के साथ वायरल किया गया जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने शीघ्रता से मामले को सुलझाया तथा सच सबके सामने ला कर रख दिया । जिसके बाद दोषियों के विरुद्ध गाज़ियाबाद के लोनी बॉर्डर थाने में एफआईआर दर्ज की गई तथा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है । आपको बता दें कि अपनी मनमानी को लेकर ट्विटर लगातार विवादों के घेरे में है । वो भारत से पैसा तो कमाना चाहता है लेकिन भारत सरकार के नियमो को अपनाने से कतराता है भारत सरकार के सख्त रवैये ने ट्विटर को उसकी वास्तविक पहचान बता दी है । तथा अब ट्विटर सरकार के आगे झुकता हुआ दिखा...