Posts

Showing posts with the label shivsena muradabad

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने सीतापुर युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले में की सीबीआई जांच की मांग

Image
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीतापुर के बिसवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जलालपुर निवासी रूपेश कुमार द्वारा आत्महत्या कर लेने की घटना प्रकाश में आई इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुते मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने सीबीआई जांच की मांग की इस संबंध में उन्होंने मृतक युवक के सुसाइड नोट का हवाला दिया तथा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम योगी तथा प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख कर सीबीआई जांच की मांग की है । उन्होंने पत्र में कहा है कि - "संलग्न समाचार पत्र की छाया प्रति के अनुसार दिनांक 25-10-2021 की देर रात को लखनऊ जिला कारागार में जनपद सीतापुर के बिसवा थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी रुपेश कुमार (25 वर्ष) ने आत्म हत्या कर ली। ज्ञात हो कि थाना गोसाईगंज पुलिस ने उपरोक्त युवक को व्यापारी के साथ हुई डकैती के आरोप में पकड़ा था तथा पुलिस ने आरोप भी कबूल करवाया था युवक के सुसाइड नोट के अनुसार पुलिस ने गरीब परिवार के युवक को झूठे आरोप में पकड़कर उसका कैरियर बर्बाद कर दिया था इसीलिये उसने खुदकुशी कर ली। अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त प्रकरण की सी०बी०आई० से ...

कल किसानो के समर्थन में अपनी मांगों को लेकर मुरादाबाद शिवसेना की एक दिवसीय भूख हड़ताल ।

Image
खबर है कि 12 अक्टूबर को मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिवसैनिक एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठने जा रहे है । जानकारी के अनुसार शिवसैनिक सुबह 11 बजे मुरादाबाद के कंपनी बाग स्थित गांधी जी की मूर्ति के पास भूख हड़ताल व धरना देने वाले है  शिव सैनिकों की मुख्य मांगे रहेगी ■ लखीमपुर खीरी नरसंहार के सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग ■ किसानों को न्याय दिलाने की मांग  ■ तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग  ये मुख्य रूप से तीन मांगे रहने वाली है इन्ही मांगो को सरकार से मनवाने के लिए शिव सैनिक एक दिवसीय भूंख़ हड़ताल पर बैठेंगे !        मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने सभी शिवसैनिकों को नियत समय पर पहुंचने का निर्देश दिया है  विपक्ष लगातार अपनी मांगों को लेकर अड़ा हुआ है कोई मौन व्रत कर रहा है तो कोई भूख हड़ताल । लखीमपुर हिंसा कांड के बाद लगातार कार्यवाही की मांग उठ रही है ।

किसानों के भारत बंद का मुरादाबाद शिवसेना करेगी समर्थन निकालेगी जुलूस ।

Image
किसानों द्वारा भारत बंद के आवाहन पर  शिवसेना मुरादाबाद की प्रतिक्रिया सामने आई है मुरादाबाद शिवसेना ने किसानों के द्वारा बुलाये गए बंद का समर्थन करने का निर्णय लिया है हमे सूचना प्राप्त हुई है  शिवसेना मुरादाबाद में 27 सितम्बर को समय 3 बजे से किसानों द्वारा भारत बन्द के समर्थन में जिला कार्यालय गायत्री नगर,लाइनपार से जुलूस निकाले जाने का कार्यक्रम रखा गया है ये जुलूस गायत्रीनगर कार्यालय से आरंभ हो कर रामलीला मैदान, प्रकाश नगर चौराहा, चिड़िया टोला, कपूर कंपनी, रेलवे स्टेशन रोड, इंपीरियल तिराहा, बुद्ध बाजार, टाऊन हॉल चौराहा, गुलज़ारी मल धर्मशाला रोड, ताड़ीखाना चौराहा होते हुए कपूर कंपनी चौराहा तक निकाला जाने वाला है इसके बाद कृषि कानून बापस लेने हेतु शिवसैनिक जिलाधिकारी मुरादाबाद  को ज्ञापन सौपेंगे । शिवसेना मुरादाबाद जिलाध्यक्ष डॉ रामेश्वरदयाल तुरैहा ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी है ।

उद्धव ठाकरे पर लिखा गया फर्जी मुकद्दमा वापस नही हुआ तो शिवसेना-भवानी सेना करेगी कानपुर मेयर आवास का घेराव- मंजू राठौर जिलाध्यक्षा भवानी सेना मुरादाबाद

Image
मुरादाबाद- प्राप्त खबर के अनुसार आज शिवसेना भवानी सेना की एक अतिआवश्यक बैठक जिला कार्यालय गायत्री नगर लाइनपार मुरादाबाद में सम्पन्न की गई ! बैठक में कानपुर की मेयर प्रमिला पांडये द्वारा स्वरूप नगर थाने में शिवसेना प्रमुख व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार उद्दव ठाकरे जी पर लिखवाये गये फर्जी मुकद्दमे की कड़ी निंदा व रोष व्यक्त किया गया ! जानकारी के अनुसार बैठक में शिवसेना-भवानी सेना की जिलाध्यक्षा ठा.मंजू राठौर ने उद्दव ठाकरे जी पर झूठा मुकद्दमा लिखवाने वाली कानपुर की मेयर प्रमिला पांडये पर कड़ा रोष एवं नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही प्रमिला पांडये ने फर्जी मुकद्दमा बापिस नहीं लिया तो पूरे प्रदेश की शिवसेना-भवानी सेना की कार्यकर्त्रियां कानपुर जाकर मेयर आवास का घेराव करेंगी ! सूचना प्राप्त हुई है कि इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रमुख डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि पूरे देश व विश्व मे मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार उद्दव ठाकरे जी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी पार्टियां घबराने व बौखलाने लगी हैं, यही कारण है कि उद्दव ठाकरे जी के विरुद्ध अशोभनीय...

पीड़ित महिला के लिए डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा बने मसीहा, न्याय दिलाने पहुंचे पिछड़ावर्ग आयोग

Image
बहिन/बेटी के सम्मान में-शिव सैनिक हैं मैदान में ! 23 अगस्त को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग नई दिल्ली में लगी पेशी में मुरादाबाद के DM व SSP के प्रतिनिधि के रूप में सी.ओ.ठाकुर द्वारा श्री अनूप सिंह पहुंचे और थाना मझोला में दर्ज मु.अ.स.475/2019 धारा 364 आईपीसी में आयोग को संतुष्ट नहीं कर पाये ! डॉ रामेश्वरम दयाल तुरैहा ने लगाए गम्भीर आरोप मुरादाबाद शिवसेना जिलाध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने आरोप लगाते हुए कहा है  कि शकुंतला नाम की महिला ने अपने पति तथा शिवसेना कार्यकर्ता अर्जुन सैनी व उसके पिता मिश्री सैनी को गायब करा दिया है यही नही उन्होंने  पुलिस पर भी आरोप लगाए उन्होंने कहा कि पुलिस शकुंतला पर कार्यवाही करने के बजाय उससे हमसाज होकर वादी सोमती देवी (जो कार्यवाही की मांग करते-करते मर गयीं) उन्हें ही डराती व धमकाती रही, उनके लड़को पर भी झूठा मुकद्दमा लगा दिया तथा अब वादी/प्रार्थिनी चन्द्रकला सैनी को भी धमका रही थी, हम बहिन चन्द्रकला को लेकर आयोग पहुंचे, आयोग के चेयरमैन मा.डॉ.भगवान लाल सहनी जी ने पुलिस की कार्यवाही पर गहरी नाराजगी व असन्तोष व्यक्त किया तथा तत्काल उपरो...

नाबालिग लड़की के अपहरण के 6 महीने बाद भी बरामदगी नही 16 दिनों से लगातार शिवसेना का धरना जारी -डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा

Image
आज शिवसैनिकों ने अपहृत नाबालिक लड़की की बरामदगी व आरोपी विष्णु शर्मा की गिरफ्तारी हेतु परिजनों द्वारा एसएसपी कार्यालय मुरादाबाद पर लगाए जा रहे धरने का समर्थन करते हुए धरना स्थल पर जाकर एक दिवसीय भूख हड़ताल की तथा  3 दिन में लड़की की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर एडीजी कार्यालय बरेली पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी  एक दिवसीय भूख हड़ताल पर जिला प्रमुख डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा जिला अध्यक्षा शिवसेना मंजू राठौर युवा जिला प्रमुख अंकित ठाकुर जिला प्रमुख व्यापार सेना राकेश श्रीवास्तव बृजेश ठाकुर,बबीता सैनी जिला प्रेस प्रवIक्ता प्रदीप कुमार कश्यप, जिला महासचिव डॉ० प्रकाश वीर विश्नोई आदि बैठे।  जिला प्रमुख डॉक्टर रामेश्वर दयाल ने कहा छ माह बाद 16 दिन से लगातार लगाए जा रहे धरने के बाद भी थाना मझोला पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करना तो दूर लड़की को भी बरामद नहीं कर सकी है  यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया तो सैनिक अपने सांसदों द्वारा उपरोक्त प्रकरण लोक सभा में उठवाएंगे।जय भवानी जय शिवाजी।