यूपी हरदोई : परिवहन विभाग की समस्त 24 सेवायें होगीं आनलाइन - एआरटीओ♦♦♦


               
13 अगस्त, 2018
हरदोई  : सहायक सम्भागीय अधिकारी परिवहन प्रशासन ने अवगत कराया है कि परिवहन विभाग की सेवाओं में ड्राइविंग लाईसेन्स व परमिट को अनिवार्य रूप से आनलाइन आवेदन व फीस पेमेन्ट की सुविधा उपलब्ध है इसके कार्यालय में सीधे भी आवेदन स्वीकार किये जा रहे है।उन्होने कहा है कि वाहन से संबंधित सभी 24 सेवाये ई-ड्रिस्ट्रिक्ट/ लोकवाणी/ जनसुविधा केन्द्र/ ई-सुविधा केन्द्रों के माध्यम से आम जनमानस आनलाइन करा सकता है
  उन्होने बताया कि वाहन से संबंधित सभी सेवाओं में मैनुअल आवेदन फीस पेमेन्ट की व्यवस्था को समाप्त करते हुए 15 अगस्त 2018 से सिर्फ आनलाइन के माध्यम से ही आवेदन एवं फीस पेमेन्ट मान्य होगा और यह व्यवस्था आम जनमानस के लिए होगी
  एआरटीाओ प्रशासन ने बताया है कि पंजीयन प्रमाण पत्र की द्वितीय प्रति, स्वामित्व हस्तान्तरण, पता परिवर्तन, अनापत्ति प्रमाण पत्र, हाइपोथिकेशन पृष्ठाकंन, हाइपोथिकेशन निरस्तीकरण, हाइपोथिकेशन जारी रखना, पंजीयन प्रमाण पत्र पार्टिकुलर, नया परमिट, परमिट की द्वितीय प्रति, परमिट नवीनीकरण, अस्थायी परमिट, विशेष परमिट, नेशनल परमिटआल इण्डिया परमिट केआथराइजेशन का नवीनीकरण,नया शिक्षार्थी लाईसेन्स, नया ड्राइविंग लाईसेन्स,ड्राविंग लाईसेंस की द्वितीय प्रति, ड्राविंग लाईसेन्स नवीनीकरण, पता परिवर्तन, अन्य वाहन वग्र का पृष्ठाकंन, ड्राइविंग लाईसेन्स प्रति सत्यापन अन्तर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट, परिचालक लाईसेन्स एवं परिचालक लाईसेन्स की द्वितीय प्रति के आवेदन आनलाइन किये जायेगें।

रिपोर्टर : आशीष सिंह, हरदोई 

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र