दिल्ली जलबोर्ड की वर्ल्ड क्लास तकनीक, पीने का पानी गटर में, गटर का पानी पाइपलाइन में, वाह केजरीवाल जी कितना हाईटेक बना दिया दिल्ली जलबोर्ड को आपने ।
उत्तरपूर्वी दिल्ली- खबर के अनुसार घोण्डा विधान सभा के अंतर्गतआने वाले गामड़ी रोड पर हंसराज डेरी के निकट दिल्ली जलबोर्ड की हाईटेक तकनीक देखी जा सकती है । दिल्ली जलबोर्ड की पीने के पानी की पाइप लाइन फूटी हुई है जिससे पीने का पानी लगातार कई महीनों से गटर में जा रहा है । यही नही जब पाइप लाइन में पानी नही आता है तो गटर का पानी पीने की पाइप लाइन में जाता है । ये है दिल्ली जलबोर्ड की वर्ल्डक्लास तकनीक । दिल्ली के कुछ स्कूलों को दिखा कर वर्ल्डक्लास बताने वाली केजरीवाल सरकार ने दिल्ली जलबोर्ड का ये क्या हाल बना कर रख दिया है । केजरीवाल सरकार शराब के ठेके खुलवाने में व्यस्त है । दिल्ली जलबोर्ड रामभरोसे चल रहा है । क्या इसी दिल्ली मॉडल को लेकर आम आदमी पार्टी पंजाब तथा उत्तरप्रदेश में बड़े बड़े चुनावी वादे कर रही है । क्या है दिल्ली मॉडल ? जो टीवी पर दिखाया जाता है या फिर वो जो जमीन पर दिखता है । आज जिस समस्या को हम उठा रहे है वो आज की छोटी समस्या नही है बल्कि कई महीनों से यहां के लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे है । दिल्ली की केजरीवाल सरकार साफ पीने का पानी तक मुहैया नह...