यंग एंटरप्रेन्योर सोसायटी व मुरादाबाद चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से एक कार्यक्रम का आयोजन एशियन विवेकानंद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कांठ रोड मुरादाबाद में आयोजित किया गया।
आज दिनांक 11 अक्टूबर 2021 को यंग एंटरप्रेन्योर सोसायटी व मुरादाबाद चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से एक कार्यक्रम का आयोजन एशियन विवेकानंद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कांठ रोड मुरादाबाद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ जफर इस्लाम व सम्मानित अतिथि मुरादाबाद के मेयर श्री विनोद अग्रवाल रहे। मोक्ष यात्रा सेवा यंग एंटरप्रेन्योर सोसायटी ने शहर के वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्री विनोद खन्ना जी की स्मृति में एक मोक्ष यात्रा सेवा वाहन को समाज सेवा समर्पित किया है,जिसका लोकार्पण आज माननीय सांसद श्री जफर इस्लाम जी के कर कमलों के द्वारा किया गया हैं। इस वाहन का सारा रख रखाव मुरादाबाद चेरिटेबल ट्रस्ट एंड हेल्थ रिसर्च सेण्टर के द्वारा किया जाएगा जिसके लिए ट्रस्ट प्रबन्धन व YES के मध्य एक कॉन्ट्रेक्ट किया गया है। मोक्ष यात्रा सेवा के लिए एक टोलफ्री नम्बर 18008898455 पर काल करके बुक किया जा सकता है तथा booking@homemedicare.co पर ईमेल के द्वारा भी बुक किया जा सकता है। इस वाहन में 15 से 20 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता है। इस वाहन में एक डीप फ्री...