Posts

Showing posts with the label muradabad uttar pradesh

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

Image
उत्तर प्रदेश मुरादाबाद- आज मण्डल अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में अपना दल (K) के प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक को ज्ञापन देकर जेल में बंदियों व बंदियों के परिजनों के उत्पीड़न का व उनसे हो रही अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की ! मण्डल अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कई वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए उन्होने जिला कारागार मुरादाबाद में बंदियों की गिनती कच्ची/पक्की काटने के नाम पर ,मनमर्जी बैरक के , झाड़ू/पोंछा न कराने व भंडारे में कार्य न कराने के नाम पर पैसे लिए जाने का आरोप लगाया तथा यही नही मुलाकाती बंदी को जगह पर बैठाने व मुलाकात करके बैरक में जाने पर भी पैसे लेने का आरोप लगाया । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में प्रतिबंधित सामान बाजार से कई गुना अधिक दामों में बेचा जाता है, डॉ तुरैहा ने कहा मुलाकाती पर्ची वाली विंडो का अनुबंध लगभग 6 साल पहले खत्म हो जाने के बाद भी निशुल्क पर्ची पैसे ले कर बनाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद के मुलाकातियों व रिहाई वाले बंदियों से भी पैसा लिया जा रहा है तथा पैसा न देने पर परवा...

मुरादाबाद शिवसेना भवानी सेना ने किया महिला पहलवानो का समर्थन, आरोपी पर शीघ्र कार्यवाही मांग

Image
उत्तरप्रदेश - आज़ मुरादाबाद शिवसेना भवानी सेना जिलाध्यक्षा ठाकुर मंजू राठौर के नेतृत्व में भवानी सेना शिवसेना की कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना/प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को प्रेषित किया! प्रेषित ज्ञापन में महिला खिलाडियों का समर्थन किया तथा  यौन शौषण के कथित आरोपी भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह को तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की ! जिला अध्यक्षा ठाकुर मंजू राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिला खिलाड़ियों के यौन शौषण मामले मे कथित आरोपी भाजपा सांसद को आज तक बर्खास्त कर गिरफ्तार नहीं किया गया है ऐसा लगता है कि कही ना कही इसे प्रशासन व सत्ता का सरंक्षण प्राप्त हैं जबकि महिला खिलाड़ी विगत माह से उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे है उन्होंने कहा यदि पूरे देश की महिलाएं वीरांगना फूलन देवी जी को अपना आदर्श बना लें तो इस देश से बलात्कारियों का नामोनिशान मिट जायेगा! उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही कथित आरोपी ब्रिज भूषण शरण सिंह को बर्खास्त कर जेल नहीं भेजा गया तो शिवसेना भवानी सेना कमिश्नर कार्यालय मुरादाबाद पर अनिश्चित कालीन भूँख हड़त...

स्कूलों कि मनमानी के विरोध मे मुरादाबाद शिवसेना का धरना प्रदर्शन, डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने दी चेतावनी

Image
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश - प्राप्त खबर  के अनुसार आज़ मुरादाबाद शिवसेना जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिवसेना के पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना/प्रदर्शन कर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देकर महानगर में पब्लिक स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी पर रोक लगाने की मांग की ! जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने आरोप लगाते  हुए  कहा कि महानगर में कई पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा अधिकारियों से हमसाज होकर प्रत्येक वर्ष पाठयक्रम व ड्रेस में बदलाव करके एवं निजी संस्थानों/दुकानों से खरीदने की बाध्यता, प्रतिवर्ष बिना किसी कारण बेहताशा फीस वृद्धि करके, नए एडमिशनों/रि एडमिशनों के नाम पर अवैध धन वसूली, गर्मी की छुट्टी में वैन/बस की फीस लेकर, बिल्डिंग बनवाने, कंप्यूटर, एसी कूलर, पंखा आदि-आदि लगवाने के नाम पर अभिभावकों का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है ! डॉ तुरैहा ने कहा कि कोरेना काल में ली गई फीस में से 15% फीस हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं लौटाई जा रही है, आरक्षित वर्ग के बच्चों को 25% आरक्षण भी नहीं दिया जा रहा है !...

मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अचानक दिया पद से त्यागपत्र, शिवसेना प्रमुख की कार्यशैली पर उठाए सवाल।

Image
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश - मुरादाबाद जिला शिवसेना प्रमुख डा रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अपने पद से अचानक त्यागपत्र दे कर सभी को हैरत में डाल दिया यही नही उन्होंने शिवसेना प्रमुख की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए इस संबंध में डॉ तुरैहा के द्वारा लिखा गया पत्र हमे प्राप्त हुआ है जो इस प्रकार है ।।                                          फ़ाइल फ़ोटो/सांकेतिक तस्वीर "सेवा में मा.उद्धव ठाकरे जी विषय :- जिला प्रमुख मुरादाबाद (उ.प्र) के पद से त्यागपत्र देने के सबंध में ! महोदय, आप अवगत ही हैं कि महाराष्ट्र से बाहर देश के लगभग सभी राज्यों में अकेले-अकेले स्वयंभू 5-5,6-6 राज्य प्रमुख और प्रत्येक जनपद में 4-4,5-5 जिला प्रमुख हैं,अकेले पंजाब राज्य में ही लगभग 30-40 राज्य प्रमुख हैं ! महोदय महाराष्ट्र के बाहर 30-30,40-40 वर्ष से शिवसेना में रह रहे 99.99% शिव सैनिकों के साथ श्रदेय बाला साहब ठाकरे जी,आप व आदित्य ठाकरे जी ने आज तक एक फोटो भी नहीं खिंचाया जिससे शिवसैनिक होने की तस्दीक हो सके ! महोदय...

मुरादाबाद जिला कारागार में बंदियों के परिजनों की पिटाई मामले में शिवसैनिकों ने की कार्यवाही की मांग, दिया ज्ञापन

Image
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश- खबर के अनुसार आज मुरादाबाद शिवसेना जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिवसेना के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी महोदय से मुलाकत की तथा ज्ञापन देकर कार्यवाही  की मांग की  डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने आरोप लगाते हुए जानकारी दी कि जिला कारागार मुरादाबाद में अपने परिजनों से मुलाकात करने जाने वालों को तथा कथित पुलिस कर्मी (हवलदार) द्वारा अपराधियो की तरह  बुरी तरह पीटा जाता है इस अमानवीय कुकृत्य पर डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने तत्काल कार्यवाही की मांग की ! उन्होंने बताया कि मुरादाबाद जिला कारागार में अपने परिजन बंदियों से मुलाकात करने जाने वालों को कथित  हवलदार द्वारा लगभग प्रीतिदिन ही बुरी तरह पीटा जाता है जानकारी के अनुसार इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रहा है । डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा के अनुसार कथित आरोपी हवलदार  लाईन सीधी करने के नाम पर मुलाकातियों को बुरी तरह पीटता है जिससे लोग लाइन में से निकल-निकल कर भागने लगते है । उसके बाद लाइन में आगे लगाने कर नाम पर अवैध वसूली का खेल शुरू होता है । शिवसैनिकों ने कथि...

सपना चौधरी डांस केस में अब 18 अक्टूबर को होगी सुनवाई

Image
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश-  सपना चौधरी केस में अब 18 अक्टूबर को होगी सुनवाई                                    सांकेतिक तस्वीर/फ़ाइल फ़ोटो मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वरदयाल तुरैहा ने आरोप लगाते हुए तथा जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी 11 जून 2019 को मुरादाबाद रेलवे स्टेडियम आईं थीं यहां पर उन्होंने अश्लील डांस किया था जिससे दर्शक बेकाबू हो गए थे और भगदड़ मच गई थी पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था जिसमे कई दर्शक घायल हो गए थे पूरा शहर जाम हो गया था यही नहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियाँ उड़ाते हुऐ देर रात तक डीजे भी बजाया गया था व सरकारी धन का दुरुपयोग भी हुआ था ! इससे आहत होकर शिवसेना जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने थाना सिविल लाइन व एसएसपी महोदय को कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र दिया था मगर कोई कार्यवाही न होने पर शिवसेना जिला प्रमुख डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अपने अधिवक्ता वैभव अग्रवाल के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय मुरादाबाद की अदालत ...

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कथित पत्रकार द्वारा ट्विटर पर तिरंगे के अपमान से संबंधित पोस्ट करने पर कार्यवाही की मांग की

Image
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश- प्राप्त खबर के अनुसार मुरादाबाद शिवसेना जिला प्रमुख डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मंडलायुक्त व एसएसपी महोदय को प्रार्थना पत्र देकर थाना पाकबड़ा अंतर्गत ग्राम लोदीपुर राजपूत निवासी कथित पत्रकार द्वारा अपने ट्विटर एकाउंट से राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से संबंधित  पोस्ट को बार-बार वायरल करने पर कार्यवाही की मांग की ! जानकारी देते हुए डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने बताया कि 27 सितंबर को रात्री  8.35 बजे तथा तथाकथित पत्रकार द्वारा अपने ट्विटर  एकाउंट से तिरंगे के अपमान के संबंध में पोस्ट डाली जा रही है जिसमे तिरंगे के अपमान को बार- बार जानबूझ कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है ! इतना ही नहीं तथाकथित पत्रकार और ट्विटर एकाउंट संचालक ने मंडलायुक्त महोदय को भी सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा बताकर समाज और सोशल मीडिया पर अपमानित करने की कोशिश की है डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश के तिरंगे के अपमान को बार-बार सोशल मीडिया पर प्रसारित करना एक सोची समझी साजिश के तहत षड्यंत्र है जो देश द्रोह की श्रेणी में आता है ऐसे व्यक्ति के खि...

पितृ विसर्जन अमावस्या पर किया पौधरोपण पितरों की याद बनी रहेगी

Image
पितृ विसर्जन अमावस्या पर किया पौधरोपण , पितरों की याद बनी रहेगी कल दिनांक 25 सितंबर 2022 को प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया जानकारी के अनुसार वरिष्ठ समाजसेवी अशोक शर्मा की प्रेरणा से प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट के "खुशी हो या गम आओ पौधे लगाएं हम" अभियान के तहत पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर पितरों की याद में दिव्य वृक्ष पीपल व फलदार पौधा अमरुद रोपित किया गया । पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम में  अशोक कुमार शर्मा, चौ देवेन्द्र सिंह,  प्रदीप कश्यप, विजय कृष्ण अग्रवाल,  जय भगवान गुप्ता, नेपाल सिंह पाल और वीर सिंह सैनी आदि उपस्थित रहे। 

अब सपना चौधरी केस में 28 सितंबर को होगी सुनवाई - डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा

Image
-अब सपना चौधरी केस में 28 सितंबर को होगी सुनवाई  मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वरदयाल तुरैहा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  हरियाणवी डांसर सपना चौधरी केस में अगली सुनवाई 28 सितंबर को होनी है ।                          सांकेतिक तस्वीर डॉ रामेश्वरदयाल तुरैहा ने आरोप लगाए थे उनके अनुसार "11 जून 2019 को सपना चौधरी रेलवे स्टेडियम मुरादाबाद में आईं थीं यहां पर उन्होंने अश्लील व भड़काऊ डांस किया था जिससे भीड़ उत्तेजित हो गई थी भीड़ को नियंत्रण करने के लिऐ पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था जिससे तमाम लोग घायल हुऐ थे, पूरा शहर जाम हो गया था यही नहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियाँ उड़ाते हुऐ देर रात तक डीजे बजाया गया था और सरकारी धन का दुरुपयोग भी हुआ था ! इससे आहत होकर शिवसेना के जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कार्यवाही हेतु संबंधित थाना सिविल लाइन व एसएसपी महोदय को कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र दिया था, मगर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर शिवसेना जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल त...

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने शहर के चर्चित डा.शैली हत्याकांड केस खोलने की मांग की, मांग पूरी ना होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Image
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश - खबर के अनुसार आज मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने एसएसपी, जिलाधिकारी, डीआईजी, आईजी, महानिदेशक व मुख्यमंत्री महोदय को पत्र प्रेषित किया डॉ रामेश्वर दयाल के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेषित पत्र में शहर के चर्चित डा.शैली हत्याकांड खोलने की मांग की गई ।                 सांकेतिक तस्वीर/फाइल फोटो डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मई 2014 को जिला अस्पताल की सेवानिवृत सीएमएस डा.शैली मेहरोत्रा, उनके पति डा.ओम मेहरोत्रा, ननद रश्मि मेहरोत्रा, पोती दिव्यांशी की निर्मम हत्यायें व लूट पाट की खबर आई थी, इस हत्याकांड की गूंज पूरे प्रदेश/देश में गूंजी थी मगर आज तक इस हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ है । जबकि जब से 15 पुलिस कप्तान व 17 विवेचक बदल चुके है तथा एक बार एफ आर भी लग चुकी है ! डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मुरादाबाद के चर्चित इस हत्याकांड का शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो शिवसेना आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी  !

सपना चौधरी केस में न्यायलय ने थाना सिविल लाइन को दिया 15 सितंबर तक जांच पूरी करने का आदेश- डॉ रामेश्वरदयाल तुरैहा

Image
- सपना चौधरी केस में न्यायलय ने थाना सिविल लाइन को दिए जांच के आदेश - मुरादाबाद उत्तर प्रदेश- मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा के द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार हरियाणवी डांसर सपना चौधरी केस में न्यायालय ने जांच के आदेश दे दिए है  डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा द्वारा लगाए गए आरोपों में कहा गया  कि "हरियाणवी डांसर सपना चौधरी 11 जून को मुरादाबाद रेलवे स्टेडियम आईं थीं जहां पर उन्होंने अश्लील डांस किया था जिससे दर्शक उत्तेजित व बेकाबू हो गए तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिऐ पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा था जिसमे कई लोग घायल भी हुऐ थे, पूरा शहर जाम हो गया था और यही नहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियाँ उड़ाते हुऐ देर रात डीजे भी बजाया गया था तथा सरकारी धन का भी दुरुपयोग हुआ था " जानकारी के अनुसार सपना चौधरी व आयोजकों पर कार्यवाही हेतु शिवसेना जिला प्रमुख डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने थाना सिविल लाइन व एसएसपी मुरादाबाद को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अपने अधिवक्ता भैवभ अग्रवाल के माध्यम से मुख्य ...

रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद के महादानी अरविंद गोयल द्वारा सरकार को दान में दी जाने वाली 600 करोड रूपये की संपत्ति की जांच कराने की मांग की !

Image
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश - खबर के अनुसार  29 अगस्त को शिवसेना जिला प्रमुख  डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिवसेना के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया । प्रेषित ज्ञापन में डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद के महादानी अरविंद गोयल द्वारा सरकार को दान में दी जाने वाली 600 करोड रूपये की संपत्ति की जांच कराने की मांग की ! जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने सवाल उठाते हुए कहा कि दिनदारपूरा निवासी  अरविंद गोयल के स्व. पिता प्रमोद कुमार गुप्ता तहसीलदार पद से रिटायर हुऐ थे, उनके पास 600 करोड रूपये की संपत्ति कहां से आई ? इस संपत्ति पर आज तक कितना राजस्व दिया गया? और अब बाकी कितनी चल अचल संपत्ति बची है? जिला प्रशासन इस सबकी शीघ्र ही जांच कराए उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच ना कि गई तो  शिव सैनिक कमिश्नर कार्यालय मुरादाबाद पर धरना/प्रर्दशन करने के लिए बाध्य होंगे  ! ज्ञापन देने वालों में बाबा कुशल सिंह, ठाकुर मंजू राठौर, बबिता सैनी, रवि कश्यप, सोनू मलिक, प्रमोद सागर,विमल सागर, अजय सै...

शिवसैनिकों ने राजस्थान के छात्र इंद्र मेघवाल व यूपी में नाबालिग बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या पर श्रद्धांजलि अर्पित कर दोषियों के लिए फांसी की मांग की

Image
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश - खबर के अनुसार सोमवार  22 अगस्त को शिवसेना जिला प्रमुख डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने गांधी मूर्ति/शहीद स्मारक, कंपनी बाग में राजस्थान के छात्र इंद्र मेघवाल व यू.पी आजमगढ़ में निषाद समाज की नाबालिग बेटी की रेप के बाद हुई हत्या पर श्रद्धांजलि अर्पित कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन प्रेषित किया ।  ज्ञापन में दोषियों को फांसी देने की मांग की ! जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान के जनपद जालोर में एक मासूम छात्र द्वारा मटके से पानी पीने पर कथित टीचर द्वारा हत्या करने की बात सामने आई थी। वहीं उ.प्र के जनपद महोवा में एक छात्रा के द्वारा मटके से पानी पीने पर कथित टीचर ने उसे बुरी तरह पीटा ये घटनाएं बताती हैं कि आजादी के 75 साल बाद भी आज हमारे देश से छुआछूत खत्म नहीं हुई है ! शिव सैनिक दोषियों को फांसी देने की मांग करते हैं तथा मृतक आश्रितों को एक करोड का मुआवजा व एक सरकारी नोकरी देने की मांग करते हैं ! श्रद्धांजलि सभा में बाबा कुशल सिंह,ठाकुर मंजू राठौर, बबिता सैनी, विजय सेठ...

अब सपना चौधरी केस में 1 सितंबर को होगी पूर्ण बहस -डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा

Image
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश - अब सपना चौधरी केस में 1 सितंबर को होगी पूर्ण बहस  खबर के अनुसार मुरादाबाद शिवसेना जिलाध्यक्ष डा रामेश्वर दयाल तुरैहा ने सपना चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने 11 जून 2019 को मुरादाबाद रेलवे स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दैरान अश्लील व भड़काऊ डांस किया था जिससे दर्शक बेकाबू हो गए थे तथा कार्यक्रम में भगदड़ मच गई थी, पुलिस को भीड़ नियंत्रण करने के लिऐ लाठीचार्ज करना पड़ा था, लाठीचार्ज में कई दर्शक चोटिल भी हुऐ थे, पूरा शहर जाम हो गया था, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियाँ उड़ाते हुए देर रात तक डीजे भी बजाया गया था तथा सरकारी धन का दुरुपयोग भी हुआ था !                           फाइल फोटो इससे आहत होकर शिवसेना के जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने सपना चौधरी व आयोजकों पर कार्यवाही हेतु थाना सिविल लाइन व एसएसपी महोदय को प्रार्थना पत्र दिया था कोई कार्यवाही न होने पर अपने अधिवक्ता के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय मुरादाबाद की अदालत में वाद योजित क...

तुरैहा-कश्यप विकास समिति के तत्वाधान में धूम-धाम से मनाया गया पूर्व महिला सांसद फूलनदेवी का जन्मदिवस

Image
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश - खबर के अनुसार 10 अगस्त को तुरैहा कश्यप विकास समिति (उ.प्र) के तत्वाधान में गायत्री नगर लाइन पार में पूर्व महिला सांसद फूलनदेवी का 59 वां जन्मदिवस धूम धाम से मनाया गया ।  इस मौके पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने बताया कि फूलनदेवी को विश्व की चौथी व भारत की प्रथम क्रांतिकारी आयरन लेडी माना जाता है यहां वीरांगना फूलनदेवी का 59 वा जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण करके मिठाई वितरित की गई   डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि आज देश में बडी संख्या में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार हो रहे हैं। यहां तक कि छोटी छोटी बच्चियों के साथ भी बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है ,  यदि आज की महिलाएं वीरांगना फूलन देवी जी को अपना आदर्श बना लें तो देश से बलात्कार व बलात्कारियों का नामोनिशान मिट जायेगा ! आज की महिलाओं को वीरांगना फूलन देवी जी अपना आदर्श बनाना चाहिए ! इस अवसर पर मा. दिग्विजय सिंह कश्यप, योगेश तुरैहा,राजाबाबू राजपुत,मोहर सिंह कश्यप,रवि कश्यप, रामचंद्र मेहरा,टीटू कश्यप आदि मोजूद रहे !

सपना चौधरी डांस केस में मुरादाबाद न्यायालय में 17 अगस्त को होगी अगली सुनवाई- डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा

Image
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश - खबर के अनुसार अब सपना चौधरी डांस केस में 17 अगस्त को होगी बहस ।                    सांकेतिक तस्वीर/फ़ाइल फ़ोटो मुरादाबाद शिवसेना जिलाध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा के अनुसार 11 जून 2019 को हरियाणवी डांसर सपना चौधरी रेलवे स्टेडियम मुरादाबाद आईं थी, रेलवे स्टेडियम में सपना चौधरी ने अश्लील डांस किया था, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुऐ देर रात तक तेज आवाज में डी.जे भी बजाया गया था जिससे दर्शक बेकाबू हो गए थे, भीड़ को नियंत्रण करने के लिऐ पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा जिसमे कई लोग चोटिल भी हो गए थे पूरा शहर जाम हो गया था, इतना ही नहीं कार्यक्रम में  बड़ी मात्रा में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया जिससे आहत होकर शिवसेना जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने सपना चौधरी व आयोजकों पर कार्यवाही हेतु एसएसपी मुरादाबाद को पत्र लिखा था, कार्यवाही न होने पर अपने अधिवक्ता सचिन कश्यप के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुरादाबाद की अदालत में वाद योजित किया था जिसकी सुनवाई एसीजेएम महोदय पांच की ...

मुरादाबाद शिवसेना ने धूम-धाम से मनाया पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे का 62वां जन्मदिवस, मिठाई व फल का किया गया वितरण

Image
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश- आज जिला प्रमुख डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने पार्टी प्रमुख मा.उद्दव ठाकरे जी का 62 वां जन्मदिवस मुरादाबाद जिला कार्यालय गायत्री नगर लाइनपार में धूमधाम से मनाया तथा इस अवसर पर मिठाई व फल भी वितरित किए गए ! इस शुभावसर पर जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने बताया कि शिवसेना कट्टर हिंदुत्ववादी पार्टी है तथा हमेशा देश हित व देश के किसानों, गरीबों, पीड़ितों की लड़ाई लड़ती है, दुनिया में कहीं भी सताए जाने पर हिन्दू शिवसेना की तरफ आशा भरी नजरों से देखता है ! डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि आज देश बहुत नाजुक दौर से गुजर रहा है, देश में मंहगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर है, भुखमरी, अपराध वृद्धि से देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है ऐसे में देश की जनता व विशेषकर युवाओं को देश हित में शिवसेना से जुड़ कर भविष्य निर्माण करना चाहिए ! जन्मदिन कार्यक्रम में भवानी सेना जिला अध्यक्षा ठाकुर मंजू राठौर, जिला प्रमुख अनुसूचित सेना प्रमोद सागर, वरिष्ठ जिला उप प्रमुख बाबा कुशल सिंह, वरिष्ठ जिला कोषाध्यक्षा बबिता सैनी, जिला प्रेस प्रवक्त...

हरिहर मंदिर के जीर्णोद्धार, पूजापाठ, जलाभिषेक की मांग को लेकर शिवसैनिकों ने राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

Image
मुरादाबाद शिवसेना जिला प्रमुख डॉ० रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन  मुरादाबाद पर शिवसैनिक एकत्र हुए तथा अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया । डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्भल में स्थित पृथ्वीराज चौहान द्वारा निर्मित एतिहासिक श्री  हरिहर मन्दिर है जिसे  हिन्दुओं के  अन्तिम सम्राट पृथ्वीराज चौहान द्वारा निर्मित कराया गया था यह मंदिर सम्भल के मोहल्ला कोट पूर्वी में स्थित है डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा के अनुसार श्री  हरिहर मन्दिर लगभग 100 बीघा भूमि में स्थित है तथा श्री हरिहर मन्दिर में आज  भी परिक्रमा बनी हुई है, जंजीरे लटकी हुई है व पृथ्वीराज चौहान की बेटी बेला  का डोला आज भी मठ के रूप में बना हुआ है। डॉ तुरैहा ने बताया कि उपरोक्त मन्दिर को मुक्त कराने  हेतु रोहिला राजपूतों ने तीन बार आक्रमण किया था। डॉ तुरैहा ने बताया कि सन् 1857 में श्री हरिहर मन्दिर हिन्दुओं के कब्जे में था अंग्रेजी  शासनकाल में श्री हरिहर मन्दिर भारतीय पुरातत्व विभाग ने संरक्षित ...

बढ़ती महंगाई पर शिवसैनिकों का हल्ला बोल, अर्धनग्न हो कर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Image
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश- आज मुरादाबाद शिवसेना जिला प्रमुख डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने मंहगाई व जीएसटी के विरोध में अर्धनग्न होकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना/प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया  महामहिम राष्ट्रपति महोदय को प्रेषित ज्ञापन में मंहगाई पर अंकुश लगाने व खाद्य पदार्थों पर लगाई गई जीएसटी को तत्काल वापस लेने की मांग की ! इस मौके पर जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि बेरोजगारी व महंगाई से पहले से ही देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही थी,पेट्रोल लगभग 100, सरसों का तेल लगभग 200, रसोई गैस सिलेंडर लगभग 1000 पार कर गया है इसके बाद भी रसोई गैस पर लगभग 50 ₹ बढ़ा दिए तथा  खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगा दी ! सरकार के इस कदम से देश की जनता का जीना मुहाल हो गया है, इस बढ़ती महंगाई से देश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है ! शिवसैनिकों ने महंगाई पर तुरंत अंकुश लगाने तथा खाद्द पदार्थो पर लगाई गई जीएसटी वापस लेने की मांग की ।  इस धरना/प्रर्दशन में महिला ज़िला अध्यक्षा ठाकुर मंजू राठौर, व...

सपना चौधरी मामले में अगली बहस 30 जुलाई को होगी - डॉo रामेश्वर दयाल तुरैहा ने लगाया था अश्लील डांस का आरोप

Image
● मुरादाबाद उत्तर प्रदेश - अब सपना चौधरी केस में 30 जुलाई को होगी बहस । प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद जिला शिवसेना प्रमुख डॉo रामेश्वर दयाल तुरैहा की तरफ से हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पर अश्लील डांस करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट में मुकद्दमा दायर किया गया था जानकारी के अनुसार इस मामले में अब अगली बहस 30 जुलाई को होनी है ।                             फ़ाइल फ़ोटो डॉo रामेश्वर दयाल तुरैहा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी 11 जून 2019 को रेलवे स्टेडियम मुरादाबाद आईं थीं जहां पर सपना चौधरी ने अश्लील डांस किया था जिससे भीड़ उत्तेजित हो गई थी तथा पुलिस को भीड़ नियंत्रण करने के लिऐ लाठी चार्ज करना पड़ा था, जिसमे तमाम लोग चोटिल हुऐ थे, पूरा शहर जाम हो गया था, भारतीय संस्कृति की भी काफी छवि धूमिल हुई थी तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुऐ देर रात तक डीजे बजाया गया था, सरकारी धन का भी दुरुपयोग किया गया था ! इस मामले में सपना चौधरी व आयोजकों पर कार्यवाही हेतु शिवसेना जिला प्रमुख ड...