Posts

Showing posts with the label uttrakhand police

मित्र पुलिस के जवानों का यह काम दिल खुश कर देना वाला है !

Image
उत्तराखंड - मित्र पुलिस के जवानों का यह काम दिल खुश कर देना वाला है पौड़ी गढ़वाल में तैनात SI कृपाल सिंह और कांस्टेबल मुकेश को ड्यूटी के दौरान एक दिव्यांग बालक मिला, तो उसके पास जाकर पूछा... बेटा तुम कौन हो और यहां अकेले क्यों घूम रहे हो। बालक बोला- अंकल मेरा नाम राजकुमार है और बचपन में चोट लगने से मैं अपने दोनों पैरों पर सही से खड़ा नहीं हो पाता हूँ और साइकिल वाकर से ही चलता हूँ। स्कूल जाना चाहता हूँ लेकिन स्कूल ड्रेस और कॉपी-किताबें भी नहीं है।  पुलिसकर्मियों ने कहा बेटा अब तुम रोज स्कूल जाओगे और उसे अपने साथ एक दुकान पर ले जाकर बैग और किताबें दिलायी। उसे आश्वासन देते हुए कहा कि भविष्य में कोई भी परेशानी आये तो मुझे बताना मैं तुम्हारे साथ हूँ। तुम अपनी पढ़ाई जारी रखो! बालक उक्त चीजे पाकर बेहद खुश हुआ।बालक राजकुमार की पढ़ाई के संबंध में उसके पिता से फ़ोन पर बात उसे स्कूल भेजने के लिए राजी किया। #UttarakhandPolice #खाकी_में_इंसान

पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा नैनीताल में पर्यटन के दृष्टिगत वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के सम्बन्ध में प्रेसवार्ता

Image
आज दिनांक 13-09-2021 को डॉ0 नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमायूँ परिक्षेत्र, नैनीताल द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय नैनीताल में पर्यटन के दृष्टिगत यातायात व वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के सम्बन्ध में पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी। दिनांक 12-09-2021 को पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा नैनीताल शहर में यातायत व्यवस्था का जायजा लेते हुए विभिन्न पार्किंग स्थलों का भ्रमण किया गया।  शहर में यातायत व्यवस्था को सुदृढ एवं निर्बाध बनाने हेतु निम्न बिन्दुओं पर कार्ययोजना तैयार किये जाने की आवश्यकता पायी गयी। • शहर में लम्बे समय से एक स्थान पर खड़े वाहनों को हटाने हेतु वाहन मालिकों को नोटिस देकर MV Act के तहत कार्यवाही की जायेगी। यातायात नियन्त्रण हेतु पुलिस द्वारा लगाये गये बैरियरों को भी आवश्यकतानुसार ही चौराहों पर रखा जायेगा।  • पार्किंग स्थलों को उनकी क्षमता अनुसार प्रयोग किया जायेगा । नगरपालिका एवं जिला प्रशासन के संज्ञान में लाकर नये पार्किंग स्थलों को विकसित किया जायेगा। • पार्किंग स्थलों को चिह्नत कर GPS  से जोड़ा जायेगा तथा बारकोर्ड स्कैनिंग के माध्यम से रूट ...

दबिश/तलाश के लिए जाने हेतु यदि पीड़ित से की किसी भी प्रकार की मांग, तो कार्यवाही के लिए रहें तैयार- डीजीपी

Image
Ashok Kumar IPS, DGP  के सख्त निर्देश। गैर जनपद अथवा राज्यों में दबिश/तलाश के लिए जाने हेतु यदि पीड़ित से की किसी भी प्रकार की मांग, तो कार्यवाही के लिए रहें तैयार। किसी भी अभियोग में अभियुक्त की गिरफ्तारी/गुमशुदा की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को गैर जनपद अथवा अन्य राज्यों में दबिश/तलाश हेतु वाहन की आवश्यकता पड़ती है। कई बार देखने में आया है कि पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार से ही वाहन की व्यवस्था करवाये जाने हेतु अथवा वाहन में तेल डलवाने हेतु या टीम के रहने खाने की व्यवस्था के सम्बन्ध में कहा जा रहा है। इस प्रकार के विभिन्न कार्यों हेतु प्रत्येक थाने में ’’थाना विविध निधि’’ के अन्तर्गत पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करायी जाती है, उसके बावजूद भी इस प्रकार की शिकायतें प्रकाश में आ रही है, जो कि घोर निन्दनीय व आपत्तिजनक है और किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। यदि भविष्य में विवेचक स्वार्थवश या कर्तव्य से विमुख होकर उपरोक्त कृत्य कारित करता है तो उसकी जवाबदेही तय करते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाये। सभी जनपद प्रभारी इस ओर संवेदनशील रहें। DGP ने कहा कि किसी घटना...

12 घंटे के भीतर थत्यूड़ पुलिस ने लापता 02 किशोरों को बरामद कर लिया

Image
12 घंटे के भीतर थत्यूड़ पुलिस ने लापता 02 किशोरों को किया बरामद  थाना  थत्यूड़ पुलिस द्वारा दिनांक 04/09/2021 को 12 घंटे से भी कम समय में  लापता हुए 02 नाबालिक किशोरों को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।    दरअसल दिनांक 03/09/2021 को थाना थत्यूड़ पर उक्त किशोरों के संबंध में उनके परिजनों द्वारा सूचना दी गयी थी कि उनके 02 बच्चे जो कक्षा 09 के छात्र है, घर से स्कूल गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे हैं।  सूचना पर तत्काल थाना थत्यूड़ पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के  निकट पर्यवेक्षण में उक्त दोनो नाबालिक बच्चों की तलाश हेतु थानाध्यक्ष थत्यूड़ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।  उक्त टीम द्वारा थत्यूड़ क्षेत्र से बाहर जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी चेक किए गए व उक्त खबर को  सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित प्रसारित किया गया व तलाश हेतु पतारसी सुरागरसी की गई।   जिसके बाद टीम द्वारा दोनों गुमशुदा बच्चों को कुठाल गेट थाना राजपुर जनपद देह...

बाहरी राज्यो से उत्तराखंड में आने वालों के लिए कोरोना महामारी के तहत नई गाइडलाइन्स जारी

Image
बाहरी राज्यों से उत्तराखंड राज्य में आने वाले सभी व्यक्तियों (बस और टैक्सी के ड्राईवर, कन्डक्टर और हैल्पर) को अधिकतम 72 घंटे पूर्व की RT PCR / TrueNat/ CBNAAT/ RAT Negative Test Report के साथ (COVID Vaccine के दोनों डोज लगाने का प्रमाण पत्र न होने की स्थिति में) ही राज्य में प्रवेश की अनुमति होगी। सार्वजनिक परिवहन का राज्य के अंदर एवं बाहरी राज्यों से (Intra-state and Inter-state) आवागमन राज्य परिवहन विभाग द्वारा जारी एस०ओ०पी० के अधीन जारी रहेगा। iii. विक्रम, ऑटो आदि सार्वजनिक परिवहन को सुचारू रूप से चलाने की अनुमति है। iv. राज्य के निवासी जो गढ़वाल से कुमाऊँ एवं कुमाँऊ से गढ़वाल यूपी के बार्डर के माध्यम से यात्रा करेंगे (अन्तर्राज्यीय), उन्हें राज्य सरकार के Smart City के e-pass web portal (http://smartcitydehradun.uk.gov.in) पर पंजीकरण करवाना होगा। V. बाहरी राज्यों से उत्तराखंड राज्य में आने वाले सभी Armed Forces (Army and CPMF) के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों को कोविड परीक्षण के प्रमाण पत्र (RT PCR / TrueNat/ CBNAAT / RAT) की आवश्यकता नहीं होग...

फर्जी वेबसाइट के माध्यम से करीब 66 लाख की धोखाधड़ी आरोपी गिरफ्तार

Image
उत्तराखंड - “फर्जी वेबसाइट के माध्यम से करीब 66 लाख की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना CAMEROON मूल के अन्तराष्ट्रीय साइबर अभियुक्त की गिरफ्तारी”  STF और साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड की टीमें लगातार साइबर अपराधियों पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। ऑनलाइन शॉपिंग JUST DIAL के नाम पर बनी फर्जी वेबसाइट के माध्यम से विदेशी नस्ल के कुत्ते के बच्चे (Golden Retriever) को बेचने के लिए एडवांस धनराशी, ट्रासपोर्ट, यात्रा व्यय एवं बीमा शुल्क के नाम पर रुपये 66,39,600/-(छियासठ लाख उन्तालीस हजार छ सौ रुपये ) की धोखाधड़ी किये जाने की शिकायत के आधार पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून में दर्ज मुकदमें पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्तों की तलाश में विगत 15 दिनों से बैंगलौर, कर्नाटक के विभिन्न संभावित स्थानों पर अथक  प्रयास से CAMEROON मूल के निवासी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डीजीपी अशोक कुमार द्वारा पुलिस टीम को 20000 रूपये देने की घोषणा की गई।

देर रात सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची के लिए देवदूत बने उत्तराखण्ड पुलिस के जवान

Image
उत्तराखंड पुलिस लगातार मानवीय कार्यो में अपना योगदान देती हुई दिखाई दे रही है इसी श्रृंखला में देर रात सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची के लिए देवदूत बने उत्तराखण्ड पुलिस के जवान और उस बच्ची को बचा लिया गया । खबर के अनुसार देहरादून के नेपालीफार्म के पास देर रात लगभग दो बजे गश्त कर रहे चीता पुलिस के जवान संदीप और सोमवीर ने सडक़ किनारे चादर में लिपटे शिशु को देखा। उसके बाद उन्होंने पास जाकर देखा तो चादर में नवजात बच्ची थी। इसके बाद उन पुलिस कर्मियों ने लावारिस बच्ची मिलने की सूचना रायवाला थाने को दी जिसके बाद पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए वाहन मंगवाकर बच्ची को तुंरत अस्पताल पहुंचा दिया। इस तरह समय पर देखभाल मिलने से बच्ची की जान बच गई। पुलिस के इस कार्य के बाद हर तरफ उत्तराखंड पुलिस की तारीफ हो रही है ।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के दृष्टिगत उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिशा-निर्देश निर्गत किये गए

Image
कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के दृष्टिगत उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिशा-निर्देश निर्गत किये गए हैं।                           सांकेतिक तस्वीर प्रदेश में दिनांक- 24 अगस्त की प्रातः 06 बजे से 31 अगस्त की प्रातः 06 बजे तक कोविड कर्फ्यू को बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान समस्त सब्जियों की दुकानें दूध की डेयरियां, मिठाई की दुकानें एवं फूलों की दुकानें दैनिक रूप से खुलेंगी (प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक)। ■ समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान (बाजार) प्रातः 08.00 बजे से सायं 09.00 बजे तक खुले रहेंगे एवं बाजारों की साप्ताहिक बन्दी पहले से निर्धारित तिथि के अनुसार (श्रम विभाग के आदेशानुसार) होगी। इस दौरान समस्त सिनेमा हॉल एंव स्वीमिंग पूल, जिम, शॉपिंग मॉल, मनोरंजन पार्कं, थियेटर व ऑडिटोरियम आदि व इनसे सम्बन्धित समस्त गतिविधियाँ कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे।  ■ होटल, रेस्तरां एंव भोजनालयों और ढ़ाबों के केवल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ डायनिंग के संचालन के लिए अनुमति होगी और...

महिला का पर्स झपट कर भाग रहे दो अपराधी को आधा किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने पढ़ाया सबक

Image
उत्तराखंड- सी.पी.यू. हरिद्वार और ट्रैफिक कांस्टेबल ने महिला का पर्स झपट कर भाग रहे दो अपराधी को आधा किलोमीटर पीछा कर पढ़ाया सबक का पाठ। ख़बर के अनुसार कल दिनांक 22 अगस्त 2021 को चंडी चौक के पास बस की इंतजार में खड़ी एक महिला का पर्स झपटकर दो युवकों ने झुग्गी झोपड़ियों की ओर दौड़ लगा दी। अचानक हुई इस घटना पर महिला और अन्य राहगीर चिल्लाकर मदद मांगने के अलावा कोई प्रतिक्रिया नही दे पाए।   इस पर सी.पी.यू. व ट्रैफिक कांस्टेबल वीर सिंह द्वारा तुरंत उक्त दोनों युवकों का पीछा किया व काफी मशक्कत के बाद करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर घेराबंदी करते हुए दोनों अभियुक्तों को पकड़ लिया गया। इस दौरान उक्त महिला द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

DGP अशोक कुमार के तुरंत एक्शन और हरिद्वार पुलिस की तत्परता ने एक शख्स को आत्महत्या करने से बचा लिया

Image
DGP अशोक कुमार के तुरंत एक्शन और हरिद्वार पुलिस की तत्परता ने एक शख्स को आत्महत्या करने से बचा लिया उत्तराखंड- एक बार फिर डीजीपी Ashok Kumar का संवेदनशील चेहरा सामने आया है। जहाँ आत्महत्या करने जा रहे शख्स की जान बचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। DGP को हैदराबाद पुलिस से फोन पर सूचना मिली कि हैदराबाद निवासी एक व्यक्ति भारी मानसिक तनाव के चलते हरिद्वार में गंगा नाम के किसी होटल में आत्महत्या करने के इरादे से रुक हुआ है। एक पल की भी देरी, अनहोनी में तब्दील हो सकती है। DGP ने इसका तुरंत संज्ञान लेते हुए SSP हरिद्वार को उस व्यक्ति को तलाश करने के निर्देश दिए। आखिरकार मेहनत रंग लाई और मात्र 40 मिनट के भीतर होटल गंगा एजोर के एक कमरे से उक्त व्यक्ति को परेशान अवस्था में पुलिसकर्मियों ने ढूंढ लिया और अपने साथ ले आये, जहां उसकी काउंसलिंग की और जीवनदर्शन का सार समझाते हुए उसको आत्महत्या जैसी नकारात्मकता का विचार त्यागने पर राजी किया। उस व्यक्ति की मनःस्थिति जब कुछ सही हुई, तो उसके रुड़की, हरिद्वार में निवासरत भाई को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द किया। वे जब उस व्यक्ति को लेने पहुंचे त...

भगवानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 1500/- रूपये का ईनामी अपराधी, एक वर्ष से चल रहा था फरार

Image
उत्तराखंड हरिद्वार - भगवानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 1500/- रूपये का ईनामी अपराधी, एक वर्ष से चल रहा था फरार  खबर के अनुसार वर्तमान में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा ईनामी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत दिनांक 15.08.2021 को उत्तराखंड के थाना भगवानपुर पुलिस ने रोलाहेडी निवादा, कलियर निवासी अभियुक्त शहजाद पुत्र स्व0 इन्तियाज को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की बताया जा रहा है कि इस पर 1500 का इनाम घोषित था इस 1500/- के ईनामी अभियुक्त शहजाद थाना भगवानपुर में पंजीकृत मुकदमें के सम्बन्ध में पिछले एक वर्ष से लगातार फरार चल रहा था। तथा आज पुलिस ने इस पर अपना शिकंजा कस दिया है । आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बैठक में जारी किए दिशा निर्देश

Image
उत्तराखंड- डीजीपी अशोक कुमार द्वारा प्रदेश के सभी जनपद प्रभारियों, परिक्षेत्र प्रभारियों, सेनानायकों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक करके निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। 1. अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए प्रदेश में ईनामी, वांछित अपराधियों, वारण्टियों की गिरफ्तारी एवं हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, श्री अशोक कुमार के निर्देशन में दिनांक 01 अगस्त 2021 से एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने हेतु समस्त जनपद प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए अभियान में प्रदेश और प्रदेश से बाहर निवासरत अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा जो ईनामी अपराधी अभियान के दौरान गिरफ्तार नहीं होते हैं, तो उनकी इनामी राशि बढ़ायी जाएगी। इस अभियान में अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कार एवं कार्य न करने वालों पर कार्यवाही भी की जाएगी। 2. दिनांक 05 एवं 15 अगस्त के परिपेक्ष्य में अतिरिक्त सतर्कता बरतने, संवेदनशील संस्थानों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और इस दौरान ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाये जाने हेतु समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देशित किय...