हरियाणा : घायलों को सड़क पर छोड़ कर भाग निकला पुलिस कर्मी , लोगों ने लगाया ऑटो पलटाने का आरोप- वीडियो वायरल
14 अगस्त 2018
हरियाणा : सोशल मीडिया पर पुलिस की लापरवाही का वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों के अनुसार एक यातायात पुलिस कर्मी के कारण सड़क पर ऑटो पलट गया इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है घायलों में एक बुजुर्ग भी दिखाई दे रहा है इस घटना में बुजुर्ग व्यक्ति की टांग टूट गई तथा ऑटो ड्राइवर घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा है हादसे के बाद वहां लोगो का जमावड़ा लग गया उसके बाद जो हुआ वो काफी शर्मशार कर देने वाला है दोनों घायलों को अस्पताल ले जाने की बजाय घटना स्थल पर ही तड़पता छोड़ कर पुलिस कर्मी मौक़ा पाते ही भाग निकला काफी देर तक दोनों घायल अवस्था में सड़क पर तड़पते रहे तथा तमाशबीन लोग इनका वीडियो बनाते रहे
पुलिस जनता की हिफाज़त के लिए होती है लेकिन इस तरह घायलों को सड़क पर छोड़ कर भागना बहुत ही शर्मनाक है ।
ये वीडियो कहाँ का है इस बात की पुष्टि अभी नही हो सकी है लेकिन देखने से ये वीडियो हरियाणा का प्रतीत हो रहा है क्यों की दुर्घटना ग्रस्त ऑटो में हरियाणा का नंबर लिखा हुआ है ।

Comments
Post a Comment