यूपी हरदोई : शौचालय बनवाकर उसे प्रयोग करने के लिये लोगों को करे प्रेरित- जिलाधिकारी



14 अगस्त, 2018
हरदोई : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत वृहद स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत ग्रामवासियों में शौचालय बनवाने एवं प्रयोग करने के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर से समस्त 19 ब्लाकों के लिए ओडीएफ निरीक्षण टीमों को स्वच्छता रथ के साथ हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी पुलकित खरे व मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार ने रवाना किया। 
  इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निरीक्षण टीमों को निर्देश दिये कि प्रत्येक ब्लाक के गांव एवं मजरों में जाकर ग्रामीणों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों आदि के बारे में विस्तार से बताये तथा उन्हें शौचालय बनवाकर उसे प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। 
  जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 19 स्वच्छता रथ सभी ब्लाकों को रवाना किये गये है जो 14 से 30 अगस्त 2018 तक अपने-अपने ब्लाकों एवं मजरों में जाकर ग्रामीणों को शौचालय बनवाने एवं उसके प्रयोग के लिए प्रेरित करेगें। 
  इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र, अपर जिलाधिकारी विमल कुमार अग्रवाल, नगरमजिस्ट्रेट , अधिशासी अधिकारी जी0लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

रिपोर्टर « आशीष सिंह, हरदोई 


Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र