यूपी हरदोई : क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा नें तिरंगा स्वाभिमान यात्रा का किया आगाज, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद ♦♦♦

14  अगस्त, 2018
   हरदोई (ब्यूरो) :अखण्ड भारत के संकल्प को लेकर क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा 'हरदोई' के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 'तिरंगा स्वाभिमान यात्रा'  कार्यक्रम आयोजित किया गय
इस यात्रा का शुभारंभ शहर के गांधी मैदान से किया गया  तिरंगा स्वाभिमान यात्रा शहर के सिनेमा चौराहा,नुमाइश चौराहा सहित मुख्य मार्गों से होकर गुजरी जहाँ रास्ते में जगह जगह तिरंगा स्वाभिमान यात्रा का स्थानीय नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया 
   तिरंगा स्वाभिमान यात्रा के संयोजक जिलाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह ने कहा कि तिरंगा अमर क्रांतिकारियों के बलिदान की निशानी है  आज सभी क्रांतिकारी भाइयों को ये संकल्प लेना चाहिए कि जिस तिरंगे के सम्मान में हमारे अनगिनत क्रांतिकारी और शहीदों ने अपनी जान कुर्बान कर दी हम कभी इस तिरंगे को झुकने नहीं देंगे              प्रदेश महामंत्री प्रवेश विक्रम सिंह ने कहा यह आजादी जश्न है,उन्हें शहीदों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने आजादी के लिए अपना सबकुछ राष्ट्र के लिए बलिदान कर दिया आप सब जानते हैं कि हमें आजादी बड़े संघर्ष और लाखों शहीदों के बलिदान से प्राप्त हुई है  इसके लिए कई दशक तक लम्बा संघर्ष करना पड़ा तब जाकर कहीं अग्रेजों को भारत से भगाया जा सका यह आजादी हमेशा कायम रहे, भारत फिर से विश्व का गुरू बने तथा समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव न रहे इसके लिए लोगों को राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत होना होगा
  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश विक्रम सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा हम सबको एक होकर रहने का संदेश देती है हम सभी को यह समझना होजगा कि इस तिरंगे के तले कंधे से कंधा मिलाकर ही देश आगे बढ़ेगा आगे से हर देशवासी थोड़ा समय बेटी बचाने, गरीबी उन्मूलन सहित देश की प्रगति में योगदान के लिए निकाले तभी इस यात्रा की सार्थकता साबित होगी हमारे देश के 125 करोड़ देशवासी पार्टियों के झंडे के तले नहीं, बल्कि तिरंगे के तले ही कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकते हैं।
   जिला महामंत्री अजीत सिंह चौहान और निर्भय सिंह क्रांतिकारी ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित कर उसे 15 अगस्त /स्वाधीनता दिवस के दिन अपने-अपने घरों पर फहराने का आह्वान किया इस यात्रा में बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी भाग लिया तिरंंगा रैली के विस्थापन के समय पर जिला सचिव श्याम सिंह ने वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत अन्य लाेगों का सम्मान किया 
कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रवेश विक्रम सिंह व संयोजक जिलाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी अजीत सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम में कछौना ब्लाक उपाध्यक्ष अंकित राठोर,शाहाबाद ब्लाक अध्यक्ष अंकित शुक्ला,पिहानी ब्लाक अध्यक्ष करुणेश द्विवेदी आदि पदाधिकारी मौजूद  |

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र