बागपत : 70वें दिन योगी के आश्वासन पर धरना हुआ समाप्त सभी मांगो को मानकर अधिकारियों को तुरन्त कार्रवाई के आदेश दिये
13 अगस्त 2018
बागपत : टीकरी सीएचसी की सेवाओं को शुरू कराने की है मांग
बागपत(उ०प्र०): सोमवार को कस्बा टीकरी में दोपहर 12 बजे धरनास्थल पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र के लोगों ने योगी जी के साथ हुई वार्ता पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मास्टर कृष्णपाल राठी ने की और संचालन प्रमोद राठी ने किया। बैठक में आनंद प्रकाश ने सीएम की बातों से सन्तुष्ट होकर धरना समाप्त करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर टीकरी विकास सेवा समिति और सहयोगी संगठनों ने सहमति दी व बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रस्ताव का समर्थन किया।
बैठक में टीकरी निवासी शिवकुमार राठी ने बताया कि उसने 5 जून 2018 को धरने पर बैठते समय प्रतिज्ञा की थी कि सीएचसी के उद्घाटन होने तक वह बाल नही कटाएगा। वह अपनी प्रतिज्ञा पर अडिग है और सीएचसी के उद्घाटन होने तक वह अपने बाल नही कटाएगा।
फैसला लिया कि रामायण पूर्ण होने तक रामकथा जारी रहेगी। रामकथा का आयोजन दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित है। क्षेत्र के श्रद्धालु निर्धारित समय में रामकथा का धर्मलाभ ले सकते है। सोमवार को स्वामी प्रेमानन्द जी महाराज ने भगवान श्रीराम के चित्रकूट प्रसंग सुनाया।
बैठक में मास्टर महेंद्र सिंह, शिवकुमार राठी, चौधरी सुखबीर सिंह, प्रमोद राठी, मास्टर संजीव राठी, आनन्द प्रकाश, रमेश भगत जी, अमरजीत राठी, ओमपाल सिंह, नरेंद्र राठी, मास्टर कृष्णपाल राठी, रामकुमार मितरोलिया, तेजपाल रुहेला, अनुज शर्मा, गुड्डू आर्य, जीसान सैफी, साहिल बेग, सतीश राठी, हरिओम राठी, कुलदीप सिंह, आबिद, राजीव शर्मा, ओमबीर शर्मा, शाहिद बेग, परविंदर, ब्रजपाल सिंह, इस्लाम आदि रहे।
Comments
Post a Comment