शिवाजी कॉलेज के वार्षिक समारोह का वर्चुअल प्लेटफार्म पर शानदार आयोजन
दिल्ली- आज दिनांक 27 जुलाई, 2021 को सावन के इस पावन और रोमानी महीने में आभासी (वर्चुअल) प्लेटफार्म पर शिवाजी कॉलेज का वार्षिक समारोह सम्पन्न हुआ। भारतीय परंपरानुसार समारोह का आरंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। स्वागत संबोधन में प्राचार्य प्रो. शिवकुमार सहदेव ने कहा कि आज कोविड की भयावह आपदा में शिवाजी कॉलेज द्वारा समाज के लिए किये गए कार्यों को याद करने का दिन है, साथ ही अपने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की उपलब्धियों के लिए पीठ थपथपाने और शाबाशी देने का भी समय है। उन्होंने इस बात को इंगित किया कि कोविड की विश्वव्यापी आपदा ने हमें तकनीकी रूप से सक्षम बनने और अपनी क्षमता को पहचानने की जो चुनौती दी थी, उसे हमने अवसर के रूप में स्वीकार किया और परिणाम आपके सामने है। हमारी उपलब्धियाँ इस चुनौती से संघर्ष करने और सफल होने का संकेत हैं। आज हम नैक में ए ग्रेड प्राप्तकर और एनआईआरएफ रैंकिंग में इक्यावनवें पायदान पर हैं। जिसे हम उत्तरोत्तर और बेहतर कर रहे हैं। विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग में हम क्रमशः इकत्तीसवें, छब्बीसवें, और उनतालीसवें पायदान पर रहे। हमने सफलतापूर्व...