कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने सुलझायी अज्ञात शव की गुत्थी, मामला मर्डर का निकला
कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने सुलझायी अज्ञात शव की गुत्थी, मामला मर्डर का निकला • अज्ञात शव मामले मे 04 अभियुक्त गिरफ्तार • होटल व्यवसायी और स्टॉफ सदस्य निकले हत्यारे • पैसों का लालच बना हत्या का कारण हरिद्वार पुलिस ने जनता के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ना सिर्फ दिनांक 05.09.21 को बिल्केश्वर रोड फोरेस्ट ऑफिस के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव के पीछे की कहानी का खुलासा किया बल्कि हत्या में शामिल 04 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। अज्ञात शव की पहचान के लिए भटकना पुलिस के लिए पहली घटना नही पर अक्सर ये बाते भूल कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने की बात करने वाले सज्जन इस पोस्ट को बागौर पढ़ें। पुलिस खुद बनी वादी - जी हां! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट हत्या होने का जिक्र होने पर कोतवाली नगर हरिद्वार मे तैनात SI मनोज शर्मा द्वारा हत्या और सबूत मिटाने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। टीम वर्क से पहचाना मृतक भी और हत्यारे भी- मृतक अंकित की हत्या के बाद उसके शव को लावारिस दिखाते हुए पुलिस को भटकाने के लिए काफी दिमाग लगाय...