Posts

Showing posts with the label uttar pradesh bareli

जलवंशी समाज के उम्मीदवार को टिकट न मिलने से नाराज सर्वसमाज एकता दल करेगा सपा के समर्थन पर विचार-जयपाल सिंह कश्यप

Image
बरेली यूपी - सर्वसमाज एकता दल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप की नाराजगी सामने आई  है और ये नाराजगी समाजवादी पार्टी कर लिए है उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी ने जलवंशी समाज के उम्मीद वार को टिकट नही दिया है  इसके बाद से ही सर्वसमाज एकता दल में रोष का माहौल है तथा समाजवादी पार्टी के इस रवैये के बाद अब सर्वसमाज एकता दल राष्ट्रीय स्तर की बैठक में इस मुद्दे को उठाएगा तथा इस मामले में फैसला लिया जाएगा कि आगे समाजवादी पार्टी का समर्थन करना है या नही । हालांकि सर्वसमाज एकता दल शुरू से ही समाजवादी पार्टी का समर्थक रहा है लेकिन ये समर्थन समाज के हित तथा अधिकारों की रक्षा के आधार पर था जो अब कही ना कही बिखरता हुआ दिखाई दे रहा है । इससे पहले ज्ञानेंद्र निषाद भी समाजवादी से दूरी बना चुके है । अब जयपाल कश्यप द्वारा इस मामले को उठाये जाने पर समाजवादी पार्टी की क्या प्रतिक्रिया होने वाली है ये तो समय बताएगा । लेकिन इस खबर ने जलवंशी समाज को सोचने पर मजबूर जरूर कर दिया है कि उसका सच्चा हितैषी कौन है । कहाँ जाना चाहिए किसका साथ देना चाहिए । 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव से जल्द मुलाकात कर सकता सर्व समाज एकता दल का शिष्ट मंडल

Image
बरेली उत्तरप्रदेश- खबर के अनुसार सर्वसमाज एकता दल का शिष्ट मंडल जल्द ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर सकता है । सूत्रों के अनुसार मुलाकात का कारण आगामी उत्तरप्रदेश चुनाव 2022 हो सकता है ।                         सांकेतिक तस्वीर आपको बताते चलें कि सर्वसमाज एकता दल ने समाजवादी पार्टी की अपना पूर्ण समर्थन दिया है । सर्वसमाज एकता दल के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप अपने दल-बल के साथ सपा अध्यक्ष से मुलाकात कर चुके है तथा अब पुनः मुलाकात की तैयारी है ।  सर्वसमाज एकता दल सभी समाजो को साथ ले कर चलता है तथा एक गैर राजनैतिक संगठन है । जो समाज के कमजोर वर्ग के लिए आवाज़ उठाता है । अबकी बार उत्तरप्रदेश में सर्वसमाज एकता दल समाजवादी सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध होता हुआ दिखाई दे रहा है ।  आगामी शिष्टाचार मुलाकात का उद्देश्य अभी ज्ञात नही है लेकिन अनुमान ये है कि ये मुलाकात आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार कैसे लाई जाए इस विषय पर बात होता संभावित है ।