मुरादाबाद में शिवसैनिकों ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करके सौपा ज्ञापन
खबर के अनुसार आज मुरादाबाद शिवसैनिकों की तरफ से जिला प्रमुख डॉ० रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिवसैनिक नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया इस संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें निम्नलिखित बिन्दुओं पर तत्काल कार्यवाही की मांग की गई है । 1. वार्ड नं0 23 के अन्तर्गत गुरुवार को गागन चौराहे पर लगने वाला अवैध साप्ताहिक बाजार तत्काल हटवाया जाये । शहर के बीचोबीच स्थित काशीपुर व बाजपुर प्राईवेट बस अड्डा तत्काल हटवाया जाये। 2 3. वार्ड नं0 53 के अन्तर्गत मौहल्ला सूर्य नगर लाइनपार कृष्णा इण्टर कालिज को जाने वाली गली सड़क व नाली पक्की करायी जाये तथा स्ट्रीट लाईट भी लगवायी जाये। 4. वार्ड नं0 53 के अन्तर्गत मौहल्ला मानपुर नारायनपुर में मैनाठेर रोड (बाग) रामचन्दर के मकान से वीर वती व बौबी के मकान से शर्मा के मकान तक 200-200 मीटर की सड़कें व नालियाँ बनायी जायें तथा स्ट्रीट लाइटें भी लगवायी जायें। 5. वार्ड नं0 37 के अन्तर्गत मौहल्ला दुर्गा नगर कालोनी में युवा जिला प्रमुख अंकित ठाकुर के मकान के सामने स्ट्रीट लाइटें लगवायी जायें। वार्ड ...