Posts

Showing posts with the label delhi sudamapuri

सुदामापुरी- 23, 24 के बाद आज 25 नवंबर को भी जारी रहा वैक्सीनेशन, तीन दिन में 500 से अधिक लोगो को लगाई गई वैक्सीन- ठाकुर विनोद जायस

Image
उत्तरपूर्वी दिल्ली - आपको बताते चलें की 23, 24 के बाद आज 25 नवंबर को भी सुदामापुरी में वैक्सीनशन कैम्प का आयोजन किया गया । इस निःशुल्क कोविड टीकाकरण कैम्प का आयोजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा समाजसेवी ठाकुर विनोद जायस तथा घोण्डा विधान सभा के पूर्व विधायक भीष्म शर्मा की तरफ से किया गया । रोज की तरह आज भी यहां वैक्सीन लगवाने वाले लोगो की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली । सिविल डिफेंस की महिला कर्मचारी रूही  सैफ़ी ने हमे बताया कि पहले दिन यानी 23 नवंबर को 202 लोगो को वैक्सीन लगाई गई तथा उसके अगले दिन लगभग 200 लोगो को वैक्सीन लगाई गई इसके बाद आज लगभग 120 लोगो को वैक्सीन लगाए जाने की खबर प्राप्त हुई है । यानी तीन दिवसीय टीकाकरण कैम्प के आयोजन में लगभग 500 से अधिक लोगो को वैक्सीन लगाई जा चुकी है ।  रूही सैफ़ी ने साफ तौर पर महिलाओं को ये संदेश दिया कि अब जमाना बदल गया है तो महिलाओं को भी बदल जाना चाहिए और इस प्रकार के सामाजिक आयोजन में अधिक से अधिक पार्टिसिपेट करना चहिए ।   उन्होंने बताया यहां वैक्सीनेशन कैम्प में बड़ी संख्या में लाभार्थी पहुंच रहे है ।...

सुदामापुरी में लगभग 400 लोगों को वैक्सीन लगाने के बाद कल तीसरे दिन भी जारी रहेगा वेक्सीनेशन- ठाकुर विनोद जायस ।

Image
उत्तरपूर्वी दिल्ली के सुदामापुरी में ठाकुर विनोद जायस के निवास स्थान पर निशुल्क कोविड वैक्सीन कैम्प का आयोजन किया गया । इस कैम्प का आयोजन घोण्डा विधान सभा के पूर्व कांग्रेस विधायक भीष्म शर्मा तथा ठाकुर विनोद जायस की तरफ से किया गया है।   दो दिन लगातार वैक्सीनेशन करने के बाद लगभग 400 लोगो को वैक्सीन लगाई जा चुकी है । लेकिन जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए कल तीसरे दिन भी वैक्सीनेशन जारी रहेगा । कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा समाजसेवी ठाकुर विनोद जायस ने जानकारी देते हुए हमें बताया की ये उनके निवास स्थान पर इस निःशुल्क टीकाकरण शिविर का एक दिवसीय आयोजन  केवल 23 नवंबर को होना था लेकिन जनता का अपार समर्थन तथा माँग को देखते हुए लगातार दूसरे दिन भी वैक्सीनेशन जारी रक्खा गया इसके बाद भी जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए कल तीसरे दिन भी वैक्सीनेशन जारी रखने का फैसला लिया गया है ।  आपको बताते चलें कि पहले दिन लगभग 202 लोगो को वैक्सीन लगाई गई इसके बाद अगले दिन भी लगभग 200 लोगो को वैक्सीन लगाई गई है तथा कल भी कुछ इसी तरह का आंकड़ा देखने को मिल सकता है । ...

उत्तरपूर्वी दिल्ली में आज किया गया निःशुल्क कोविड टीकारण, कल भी जारी रहेगा- ठाकुर विनोद जायस

Image
उत्तरपूर्वी दिल्ली- खबर के अनुसार उत्तरपूर्वी दिल्ली घोण्डा विधानसभा के भजनपुरा वार्ड के सुदामापुरी क्षेत्र में समाजसेवी तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर विनोद जायस के निवास स्थान पर आज निःशुल्क कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन में लगभग 203 लोगो को वैक्सीन लगाई गई ।  इसके अलावा जिनका आज वैक्सीनेशन नही हो पाया उन्हें कल वैक्सीन लगाने की बात कही जा रही है। ठाकुर विनोद जायस के द्वारा हमे जानकारी दी है कि आज बड़ी संख्या में कोविड टीकाकरण के आयोजन के बाद भी यहां के कुछ स्थानीय लोग टीकाकरण नही करा पाए है तथा जनता की मांग को देखते हुए कल फिर इसी स्थान पर कोविड टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा ।  आपको बताते चले की इस निःशुल्क कोविड टीकाकरण का आयोजन ठाकुर विनोद जायस तथा यहां के पूर्व कांग्रेस विधायक भीष्म शर्मा के सहयोग से किया गया इस मौके पर स्थानीय जनता के साथ-साथ कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद रहे । इस वैक्सीनेशन कैम्प की खबर लगते ही यहां टीकाकरण के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे तथा लगभग 203 लोगो को वैक्सीनेट किया गया ।  ...

पानी की समस्या पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर विनोद जायस ने केजरीवाल सरकार को दी चेतावनी, आंदोलन के संकेत ।

Image
उत्तरपूर्वी दिल्ली के सुदामापुरी क्षेत्र में पीने के पानी का संकट बना हुआ है । सीएम से लेकर जलबोर्ड तथा विधायक तक से इस बात की शिकायत विभिन्न प्रकार से की जा चुकी है । दिल्ली जल बोर्ड की पीने की पाइपलाइन में सीवर के पानी जैसा गंदा पानी आ रहा है । जो पीने, नहाने , तथा हाथ धोने के लायक भी नही है । लेकिन सुदामापुरी की जनता पानी की इस समस्या से जूझ रही है लेकिन दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारियों को कोई चिंता नही है । इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर विनोद जायस ने सुदामापुरी की जनता को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है । उन्होंने साफ स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि केजरीवाल सरकार ने सुदामापुरी की पानी की समस्या का समाधान नही किया तो वो किसी भी हद तक जा सकते है । मतलब साफ है कि ये किसी बड़े आंदोलन का संकेत हो सकता है । ये आंदोलन आगामी चुनाव में भाजपा तथा आम आदमी पार्टी के लिए चिंता का विषय बन सकता है ।  क्यों कि लगभग पूरी सुदामापुरी में गंदे पीने के पानी की समस्या बनी हुई है यहां की जनता त्राहि त्राहि कर रही है ।ऐसे में जो जनता की सुनेगा तो जनता उसकी सुनेगी । ठाकुर विनोद ...

दिल्ली सुदामापुरी में पीने के गंदे पानी की समस्या से निपटने के लिए,विधायक कार्यालय द्वारा जल्द सर्वे कराए जाने का आश्वाशन

Image
उत्तरपूर्वी दिल्ली के सुदामापुरी क्षेत्र में गंदे पीने के पानी की समस्या बनी हुई है । गत 21 अक्टूबर 2021 को पीने के पानी की पाइप लाइन बदलने की मांग को लेकर स्थानीय लोगो द्वारा मामले की लिखित शिकायत उत्तरपूर्वी दिल्ली घोंडा विधान सभा के भाजपा विधायक अजय महावर को दी गई थी । उसके बाद 27 अक्टूबर  2021 को काफी प्रयास करने के बाद इस मामले में विधायक अजय महावर द्वारा जल्दी ही पानी की समस्या का समाधान करने का आश्वाशन दिया गया था । मामले की जानकारी लेने के लिए हमारे द्वारा कई बार कॉल करने के बाद भी विधायक अजय महावर से बात नही हो सकी लेकिन उनके PA गौरव शर्मा से आज हमारी बात हुई जिसमें हमे बताया गया कि जलबोर्ड के संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है तथा जल्द ही वो क्षेत्र में आकर समस्या का निरीक्षण करेंगे तथा ये तय करेंगे कि किस प्रकार से इस पानी की समस्या का समाधान किया जाए । जानकारी के अनुसार ये गंदे पीने के पानी की समस्या सुदामापुरी की कई गलियों की समस्या बनी हुई है सूत्रों की माने तो ये समस्या लगभग सुदामापुरी की गली नंबर 6  से लेकर 12 तक बनी हुई है । विधायक...