तालिबान ने निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर बरसाई गोलियां 2 की मौत 12 घायल - मीडिया रिपोर्ट्स
न्यूज़ via मीडिया रिपोर्ट्स - अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में तालिबान का असली चेहरा सामने आया है बताया जा रहा है कि यहां उसने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत तथा 12 लोगों के घायल होने की खबर है सांकेतिक तस्वीर इस घटना ने तालिबान के असली चेहरा एक बार फिर दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया है बताया जा रहा है कि तालिबान ने उन लोगों पर गोलियां चलाई हैं, जो देश के झंडे के अपमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे क्यों कि तालिबान ने राष्ट्रीय ध्वज को हटाकर हर जगह अपने सफेद रंग के झंडे लगा दिए हैं जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे लोगों ने तालिबान से अपील करते हुए कहा था कि वह देश के झंडे का अपमान ना करें लेकिन तालिबानियों ने उनकी एक ना सुनी और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं ये घटना प्रांत के सुर्ख रोड इलाके की बताई जा रही है. घटना के वक्त यहां काफी भीड़भाड़ थी. जिसके बाद अफरा तफरी मच गई है और लोगों ने सड़क पर भागना शुरू कर दिया. एक...