Posts

सीतापुर : वृहस्पतिवार को नवंबर माह को यातायात माह के रुप में फीता काटकर किया शुभारम्भ ,यातायात नियमों का पुलिस अधीक्षक ने पढाया पाठ •••

Image
०१ नवंबर, २०१८ सीतापुर । पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने आज फीता काटकर नवंबर माह का यातायात शुभारंभ करते हुए सभी वाहन चालको से कहा हेलमेट तथा सीट बेल्ट पहन कर ही चले प्रभाकर चौधरी वाहन चालकों को उपदेश देते हुए बताया हेलमेट पहनना मजबूरी ही नहीं ना ही पुलिस से बचने के लिए बल्कि हेलमेट वह चीज है जो आपको सदैव सही सलामत रखता है इसलिए हेलमेट का हमेशा प्रयोग करें तथा चार पहियों वाले सीट बेल्ट अवश्य पहने और यातायात नियमों का पालन करें खुद सुरक्षित रहें और दूसरे को भी सुरक्षित रखें ।   इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद गुप्त ने भी वाहन चालकों से धीमी गति एवं सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की । भगवती गुप्त ने यह भी बताया आजकल सड़क दुर्घटनाएं बहुत बढ़ गई जिसकी वजह हमारी नासमझी होती है कभी-कभी हम अपने नाबालिक बच्चों को भी वाहन थमा देते हैं जिसकी वजह से हमें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है ।शोभित टंडन नें भी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा की समस्त वाहन चालक अपने वाहन का पूरे कागजात के साथ तथा अपने डीएल ,हेलमेट तथा सीट बेल्ट के साथ ही सड़क पर निकले इससे हमारी कई समस्याओं का समा...

हरदोई : टडियांवा में वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का किया आयोजन

Image
०१ नवंबर, २०१८ हरदोई /टडियांवा ।ज्ञान दीप डिग्री कालेज नेवादा में डी एल एड विभाग में अध्यनरत छात्र छात्राओं की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्राचार्या  श्रीमती इन्दू शुक्ला द्वारा किया गया।प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर १०० व २०० मीटर फर्राटा दौड़,लम्बी कूद,ऊँची कूद,एवं चक्का फेंक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।जिसमें छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के अंत में परिणाम घोषित किए गए।जिसमे १०० व २०० मीटर की दौड़ में शिवेश व प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं लम्बी कूद में दानिश ने १५ फिट एवं नीरज देवी ने ६.५ छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया।ऊँची कूद में भी दानिश व नीरज देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं चक्का फेंक में छात्र वर्ग से लवकुमार एवं छात्रा ओजस्वी ने प्रथम स्थान हासिल किया।इस मौके पर डी एल एड विभागाध्यक्ष डॉ सरिता पाण्डे, प्रवक्ता अभिषेक अग्निहोत्री, शालिनी अग्रवाल,धर्मेन्द्र यादव,पुनीत कुमार,सुमन गुप्ता,कुलदीप राठौर,प्रमोद कुमार,अंजली पाठक,सागर,पुष्कर दीक्षित,शौर्यवर्धन,विवेक,प्रदीप आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट : संतोष कुमार

हरदोई : दो अलग -अलग जगहों पर छापेमारी, १४०० लीटर केरोसिन बरामद •••

Image
०१ नवंबर, २०१८ हरदोई पाली ।रूपापुर में खुलेआम दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से मिट्टी का तेल कालाबाजारी करने की शिकायत को संज्ञान में लेकर पूर्ति राजस्व व पुलिस विभाग की सयुंक्त टीम ने दो जगह छापामारी कर १४००लीटर मिट्टी का तेल बरामद कर लिया।कालाबाजारियों के खिलाफ हुई कार्यवाही से कई घण्टे तक रूपापुर में अफरातफरी का माहौल रहा।    विदित हो कि रूपापुर में लगातार मिट्टी के तेल की कालाबाजारी खुलेआम की जा रही है।जिसकी भनक आलाधिकारियों को भी थी।उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी,कौशलेंद्र, अमित चतुर्वेदी के साथ राजस्व व पुलिस टीम ने रूपापुर में सुनील भदौरिया के यहां छापामारी की।छापे के दौरान ही सुनील भदौरिया द्वारा एक ट्रक में मिट्टी का तेल भरा जा रहा था। सुनील मौका पाकर अपना घर बन्द कर फरार हो गया।इसके बाद टीम ने रवींद्र सिंह की दुकान पर छापा मारा यहां भी एक व्यक्ति मिट्टी का तेल ले जाता मिला।घर की तलाशी लेने पर टीम को १४  केनों में ७०० लीटर मिट्टी का तेल प्राप्त हुआ।काफी प्रयास के बाद मौके पर पहुंचे सुनील भदौरिया के ससुर से घर का ताला तुड़वाया गया।जहां टेंट...

राजा राम अवध रजधानी: उम्मीदों की दीवाली लिखेगी जगमग भविष्य की कहानी

Image
01 नवंबर 2018 क्या है पूरी कहानी पढ़े। दीप पर्व मनाने के हर प्रांत में अलग-अलग रीति-रिवाज हैं। दीपावली की कई परंपराएं भी बदल गयी हैं लेकिन, अयोध्या में आज भी सदियों पुरानी परंपरा क...

वाराणसी :जेएचवी माॅल में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो घायल, दो की मौत•••

Image
३१ अक्टूबर, २०१८ खबर के अनुसार बनारस के छावनी क्षेत्र स्थित जेएचवी मॉल में कपड़ों के शोरूम में बुधवार को दोपहर के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोलीबारी में शोरूम के अंदर मौजूद ...

हरदोई : छ: साल की नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, दस दिन से ज्यादा बीते लेकिन नहीं हुई कोई कार्रवाई•••

Image
३१ अक्टूबर, २०१८ हरदोई :- पीड़ित की शिकायत पर पुलिस नही कर रही कार्यवाही जानकारी के अनुसार 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी रियाज पुत्र नसरुद्दीन निवासी रैशो पर विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने व पीड़ित पिता की रिपोर्ट दर्ज न करने को लेकर मामला चर्चा में है।   पीड़िता के पिता के अनुसार उसकी 6 साल की मासूम बेटी २० अक्टूबर को अपने खेत की तरफ जा रही थी तभी रास्ते मे जंगली स्थान पर रियाज ने शिवांगी को पकड़ लिया व आपत्तिजनक हरकत करते हुए जंगल मे दुष्कर्म की नियत से खींच ले गया किसी प्रकार मासूम उसके चंगुल से छूट कर घर पहुँची व पूरे प्रकरण की जानकारी घर वालों को दी ।पीड़िता का पिता ने २१ अक्टूबर को कछौना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने गया ।संबंधित अधिकारियों ने रिपोर्ट नही लिखी व पहले जाँच होगी का हवाला देते हुए पीड़िता को बैरंग बापस कर दिया। अब राजनीतिक संबधो के चलते पुलिस द्वारा पीड़िता के पिता पर लगातार सुलह समझौते का दबाब बनाया जा रहा हैं। अब देखना ये है पुलिस कोई कार्यवाही करती है या किसी मासूम की जान जाने के बाद कार्यवाही करेगी। रिपोर्ट :   संतोष ...

नई दिल्ली : दिल्ली -एनसीआर में चलेगें सिर्फ ग्रीन पटाखे ,आनलाइन बिक्री पर लगी रोक •••

Image
३१ अक्टूबर, २०१८ दिल्ली-एनसीआर में चलेंगे सिर्फ ग्रीन पटाखे, दक्षिण भारत में सुबह-शाम  एक-एक घंटे होगी आतिशबाजी   सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को साफ किया कि इस त्योहारी मौसम में दिल्ली-एनसीआर में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री होगी। जस्टिस एके सीकरी और जस्टिस अशोक भूषण की पीठ ने कहा कि जिन पटाखों का निर्माण पहले से हो चुका है, उन्हें इस त्योहारी मौसम में देश के अन्य हिस्सों में बेचा जा सकता है।   पीठ ने कहा कि तमिलनाडु, पांडुचेरी और अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों में त्योहार पर सुबह चार से पांच बजे के बीच और रात को नौ से दस बजे के बीच एक-एक घंटे के लिए पटाखे फोड़े जा सकेंगे। तमिलनाडु सरकार ने कोर्ट में याचिका लगाई थी कि पटाखे फोड़ने का वक्त बढ़ाया जाए। इस पर कोर्ट ने कहा था कि तमिलनाडु और पांडुचेरी की सरकारें स्थानीय मान्यताओं के मुताबिक दो घंटे का अपना टाइम स्लॉट चुन सकती हैं।   वहीं ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के जरिए पटाखों की बिक्री पर बैन के अपने फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा है। कोर्ट ने कहा कि पटाखों की बिक्री लाइसेंसी विक्रेता ही कर सकेंगे और देश में कहीं भी पटाखों की...