हरदोई : टडियांवा में वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का किया आयोजन

०१ नवंबर, २०१८

हरदोई /टडियांवा ।ज्ञान दीप डिग्री कालेज नेवादा में डी एल एड विभाग में अध्यनरत छात्र छात्राओं की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्राचार्या  श्रीमती इन्दू शुक्ला द्वारा किया गया।प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर १०० व २०० मीटर फर्राटा दौड़,लम्बी कूद,ऊँची कूद,एवं चक्का फेंक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।जिसमें छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के अंत में परिणाम घोषित किए गए।जिसमे १०० व २०० मीटर की दौड़ में शिवेश व प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं लम्बी कूद में दानिश ने १५ फिट एवं नीरज देवी ने ६.५ छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया।ऊँची कूद में भी दानिश व नीरज देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं चक्का फेंक में छात्र वर्ग से लवकुमार एवं छात्रा ओजस्वी ने प्रथम स्थान हासिल किया।इस मौके पर डी एल एड विभागाध्यक्ष डॉ सरिता पाण्डे, प्रवक्ता अभिषेक अग्निहोत्री, शालिनी अग्रवाल,धर्मेन्द्र यादव,पुनीत कुमार,सुमन गुप्ता,कुलदीप राठौर,प्रमोद कुमार,अंजली पाठक,सागर,पुष्कर दीक्षित,शौर्यवर्धन,विवेक,प्रदीप आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट : संतोष कुमार




Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र