वाराणसी :जेएचवी माॅल में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो घायल, दो की मौत•••

३१ अक्टूबर, २०१८

खबर के अनुसार बनारस के छावनी क्षेत्र स्थित जेएचवी मॉल में कपड़ों के शोरूम में बुधवार को दोपहर के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोलीबारी में शोरूम के अंदर मौजूद दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।दोनों घायलों को मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल में भर्ती कराया गया है। घायलों के नाम सेवापुरी के गोराई निवासी विशाल सिंह (26) और गायघाट निवासी चंदन शर्मा (31) बताया गया है। दोनों के बाएं पैर में गोली लगी है।वहीं अस्पताल में गोपी और सुनील की मौत हो गई। बताया जाता है कि कपड़े खरीदने के दौरान डिस्काउंट को लेकर विवाद हुआ था और मामला हाथापाई के बाद फायरिंग तक जा पहुंचा। सूचना पाकर एसएसपी आनंद कुलकर्णी और क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह जेएचवी मॉल पहुंचे।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र