हरदोई : छ: साल की नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, दस दिन से ज्यादा बीते लेकिन नहीं हुई कोई कार्रवाई•••
३१ अक्टूबर, २०१८
हरदोई :- पीड़ित की शिकायत पर पुलिस नही कर रही कार्यवाही जानकारी के अनुसार 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी रियाज पुत्र नसरुद्दीन निवासी रैशो पर विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने व पीड़ित पिता की रिपोर्ट दर्ज न करने को लेकर मामला चर्चा में है।
पीड़िता के पिता के अनुसार उसकी 6 साल की मासूम बेटी २० अक्टूबर को अपने खेत की तरफ जा रही थी तभी रास्ते मे जंगली स्थान पर रियाज ने शिवांगी को पकड़ लिया व आपत्तिजनक हरकत करते हुए जंगल मे दुष्कर्म की नियत से खींच ले गया किसी प्रकार मासूम उसके चंगुल से छूट कर घर पहुँची व पूरे प्रकरण की जानकारी घर वालों को दी ।पीड़िता का पिता ने २१ अक्टूबर को कछौना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने गया ।संबंधित अधिकारियों ने रिपोर्ट नही लिखी व पहले जाँच होगी का हवाला देते हुए पीड़िता को बैरंग बापस कर दिया। अब राजनीतिक संबधो के चलते पुलिस द्वारा पीड़िता के पिता पर लगातार सुलह समझौते का दबाब बनाया जा रहा हैं। अब देखना ये है पुलिस कोई कार्यवाही करती है या किसी मासूम की जान जाने के बाद कार्यवाही करेगी।
रिपोर्ट : संतोष कुमार
Comments
Post a Comment