सीतापुर : वृहस्पतिवार को नवंबर माह को यातायात माह के रुप में फीता काटकर किया शुभारम्भ ,यातायात नियमों का पुलिस अधीक्षक ने पढाया पाठ •••

०१ नवंबर, २०१८

सीतापुर । पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने आज फीता काटकर नवंबर माह का यातायात शुभारंभ करते हुए सभी वाहन चालको से कहा हेलमेट तथा सीट बेल्ट पहन कर ही चले प्रभाकर चौधरी वाहन चालकों को उपदेश देते हुए बताया हेलमेट पहनना मजबूरी ही नहीं ना ही पुलिस से बचने के लिए बल्कि हेलमेट वह चीज है जो आपको सदैव सही सलामत रखता है इसलिए हेलमेट का हमेशा प्रयोग करें तथा चार पहियों वाले सीट बेल्ट अवश्य पहने और यातायात नियमों का पालन करें खुद सुरक्षित रहें और दूसरे को भी सुरक्षित रखें ।
  इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद गुप्त ने भी वाहन चालकों से धीमी गति एवं सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की । भगवती गुप्त ने यह भी बताया आजकल सड़क दुर्घटनाएं बहुत बढ़ गई जिसकी वजह हमारी नासमझी होती है कभी-कभी हम अपने नाबालिक बच्चों को भी वाहन थमा देते हैं जिसकी वजह से हमें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है ।शोभित टंडन नें भी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा की समस्त वाहन चालक अपने वाहन का पूरे कागजात के साथ तथा अपने डीएल ,हेलमेट तथा सीट बेल्ट के साथ ही सड़क पर निकले इससे हमारी कई समस्याओं का समाधान होता है । इस कार्यक्रम में जनपद के तमाम लोग उपस्थित रहे  ।



Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र