Posts

दिल्ली: कल 2 बजे (प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया) में होगा अटल सम्मान समारोह का आयोजन , अटल जी को लेकर भारत सरकार के सामने रक्खी जायेगी कुछ मांगें

Image
21 अगस्त 2018 अटल तुम कहाँ गए... अटल जी की शृद्धाञ्जली सभा प्रेस क्लब अॉफ इंडिया(रायसीना रोड, नई दिल्ली) में 22अगस्त बुधवार दोपहर 2.00बजे की जाएगी। इसका आयोजन हर वर्ष संसद भवन में आयोजित होने वाले "अटल सम्मान समारोह" की आयोजक "वैभव वेलफेयर सोसायटी" के तत्वावधान में किया जाएगा। ये समारोह भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की शृद्धाञ्जली सभा के रूप में "अटल स्मृति" हृदयंजली सभा का आयोजन है जिसमें अटल जी के बचपन के साथी, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, फिल्मी कलाकार, वरिष्ठ साहित्यकार व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू जी, अटल सरकार में मंत्री रहे सांसद श्री सत्य नारायण जटिया, पद्मश्री भजन सोपोरी, गायक कुमार विशु आदि अनेक हस्तियों के साथ आप अपने संस्मरणों व उनपर रचित अपनी कविता के माध्यम से इस स्मृति सभा का साक्षी बनकर इतिहास का हिस्सा अवश्य बने एक युगपुरुष की सभा में उपस्थिति व उनको शृद्धाञ्जली देना एक युग का साक्षी होना है । बातचीत के दौरान "अटल सम्मान समारोह" के आयोजक "वैभव वेलफेयर सोसायटी" क...

बिहार: महिला को निर्वस्त्र घुमाये जाने की घटना में आरजेडी नेता समेत 8 आरोपी गिरफ्तार , पुलिस सीसीटीवी व् वीडियो के आधार पर कर रही है आरोपियों की पहचान

Image
21 अगस्त 2018 बिहार : प्रदर्शनकारियों द्वारा आगजनी तोड़फोड़ व् हंगामा करने के दौरान महिला के साथ मारपीट करके निर्वस्त्र घुमाये जाने के की घटना मीडिया में आने के बाद बिहार सरकार क...

भोजपुर: प्रदर्शनकरियो ने युवक की हत्या में हाथ होने की अफवाह के चलते महिला को सरेआम मारपीट करके निर्वस्त्र घुमाया , 8 पुलिस कर्मी निलंबित

Image
21 अगस्त 2018 भोजपुर : ताजा घटना बिहार के भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया स्टेशन की है यहां एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है रिपोर्ट के अनुसार  एक व्यक्ति का शव  ...

महाराजगंज: राष्ट्रगान का विरोध करने वाले जुनैद अंसारी के मदरसे की मान्यता हुई रदद , आरोपी जुनैद अंसारी सहित तीन को भेजा जेल

Image
21 अगस्त 2018 यूपी महारा ज गंज : स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को राष्ट्रगान गाने रोकने वाले जुनैद अंसारी के मदरसे पर कार्यवाही करते हुए योगी सरकार ने उसकी मान्यता रद्द कर दी है यही नही मदरसा संचालक जुनैद अंसारी समेत 3 आरोपियों को राष्ट्रद्रोह के आरोप में  जेल भेज दिया गया है आपको बता दें की सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था उस वीडियो में देखा जा सकता था कि किस प्रकार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मदरसे में झंडारोहण का कार्यक्रम रखा गया था जिसके बाद मौलाना जुनेद अंसारी ने झंडारोहण के बाद बच्चों को राष्ट्रगान गाने से मना किया तथा राष्ट्रगान का विरोध भी किया था इस मामले पर संज्ञान लेते हुए योगी सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश दिए थे आपको बता दें कि जाँच रिपोर्ट आने के बाद महाराज गंज के अरबिया अहले सुन्नत गर्ल्स मदरसा की मान्यता रद्द कर दी गई है अल्पसंख्यक मामले के मंत्री मोहसिन रजा की जाँच में आरोप सही पाए जाने के बाद ये कार्यवाही की गई है यही नही महाराज गंज पुलिस ने इस मामले में मो0 जुनैद अंसारी , मो0 अजलुर रहमान , मो0 निज़ाम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है ।

झारखंड : दो नाबालिग बहनों की मदद करने के बहाने 11 आरोपियों ने किया दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार

Image
21 अगस्त 2018 झारखंड के लोहरदगा क्षेत्र में इंसानियत को शर्मशार कर सेने वाला मामला सामने आया है खबर है कि दो नाबालिग बहनें अपने किसी परिचित के साथ 16 अगस्त की देरशाम अपने घर लौट रह...

यूपी हरदोई /सण्डीला : ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी से आधी-आधी धनराशि वसूली जाये - डी0एम0

Image
22 अगस्त, 2018 हरदोई /सण्डीला : ब्लाक भरखनी की ग्राम पंचायत कोईली में वर्ष 2016-17 में डामर रोड से मंदिर तक, मनोहर के मकान से सर्वेश के मकान तक व गया के मकान से भूती के मकान तक हुए खडंजा निर्माण में की गयी अनियमितता एवं सरकारी धन के दुरूपयोग की शिकायत सण्डीला के मा0विधायक राजकुमार अग्रवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष डा0 ओम प्रकाश एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश कुमार ने जिलाधिकारी से संयुक्त रूप में शिकायती पत्र के माध्यम से की थी।  जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि उक्त प्रकरण की जांच में ग्राम प्रधान रघुराई एवं ग्राम पंचायत अधिकारी रामकृष्ण द्वारा विकास कार्यो में 2,51,790/-रू0 के सरकारी धन का दुरूपयोग पाया गया है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह को निर्देश दिये है कि उक्त धनराशि की वसूली ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी से आधी-आधी करते हुए अन्य वांछित कार्यवाही के साथ एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें भी अवगत करायें। रिपोर्टर   «  आशीष सिंह, हरदोई 

यूपी हरदोई : जनपद मे धारा 144 लागू, 05 सितंबर तक एक स्थान पर 05 से ज्यादा लोग दिखे तो होगी कार्यवाही - अपर जिलाधिकारी

Image
20 अगस्त, 2018 हरदोई : अपर जिलाधिकारी  विमल कुमार अग्रवाल ने कि सावन माह यानि  22 अगस्त को बकरीद, 26 अगस्त को रक्षाबंधन एवं 03 सितम्बर 2018 को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जायेगा और इस अवसर पर असामाजिक तत्वों द्वारा गड़बड़ी किये जाने की आशंका से इन्कार नही किया जा सकता है जिससे शान्ति भंग होने की सम्भावना है, ऐसी स्थिति में जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु 19 अगस्त से 05 सितम्बर 2018 तक तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू की जाती है     श्री अग्रवाल ने कहा है कि धारा 144 लागू होने के दौरान कोई भी व्यक्ति लाठी, डण्डा, तलवार, भाला, बन्दूक,पिस्तौल, रिवाल्वर एवं रायफल आदि लेकर नही चलेगा तथा एक स्थान पर पांच से अधिक लोग इकट्ठा नही  होगें तथा बिना अनुमति के किसी प्रकार का जूलूस आदि नही निकाला जायेगा। उन्होने कहा है कि धारा 144 का उल्लघंन करने वालों पर धारा 188 के तहत कड़ी कार्यवाही की जायेगी। रिपोर्टर « आशीष सिंह, हरदोई