बिहार: महिला को निर्वस्त्र घुमाये जाने की घटना में आरजेडी नेता समेत 8 आरोपी गिरफ्तार , पुलिस सीसीटीवी व् वीडियो के आधार पर कर रही है आरोपियों की पहचान

21 अगस्त 2018
बिहार : प्रदर्शनकारियों द्वारा आगजनी तोड़फोड़ व् हंगामा करने के दौरान महिला के साथ मारपीट करके निर्वस्त्र घुमाये जाने के की घटना मीडिया में आने के बाद बिहार सरकार की बहुत किरकिरी हो रही है विपक्षी पार्टियां सुशाशन बाबू के सुशाशन पर लगातार सवालिया निशान लगा रही है सोशल मीडिया पर लगातार बिहार सरकार की कानून व्यवस्था सवाल उठ रहे है ।
आपको बता दें कि सोमवार को बिहार के बिहिया रेलवे स्टेशन के ट्रेक पर एक युवक का शव मिलने से इस हंगामे की शुरुआत हुई युवक की हत्यारों की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आये लेकिन अचानक एक अफवाह उडी और ये बात फ़ैल गई की मृतक युवक की हत्या में एक महिला का हाथ हो सकता है । केवल एक अफवाह के चलते उग्र प्रदर्शनकारियो ने उस महिला को सार्वजानिक रूप से न सिर्फ निर्वस्त्र घुमाया बल्कि उसके साथ मारपीट भी की
घटना होती रही तथा सुशाशन बाबू की पुलिस मूक दर्शक बनी रही इस घटना को रोका नही गया सुशाशन के दुशाशन महिला का चीरहरण करते रहे यही नही वहां उपस्थित सिद्धांतवादी लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे किसी ने इसका विरोध नही किया मीडिया व् सोशल मीडिया में ये खबर वायरल हो रही है
बिहार सरकार किरकिरी होने के बाद नींद से जागी तथा इस घटना में 8 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है
इस घटना में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिसमे से भीड़ की अगुवाई करने वाले एक राजद नेता कौशल कुमार यादव भी शामिल है पुलिस घटना का वीडियो तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की पहचान की जा रही है
घटना में राजद नेता का नाम आने के बाद आरजेडी ने अपना पल्ला झड़ना शुरू कर दिया है पार्टी का कहना है कि आरोपी कौशल कुमार यादव आरजेडी के कार्यकर्त्ता नही है जबकि  सूत्रों के अनुसार कौशल कुमार पार्टी के कई छोटे बड़े कार्यक्रम में शामिल रहा है । तथा वह पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है ।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र