महाराजगंज: राष्ट्रगान का विरोध करने वाले जुनैद अंसारी के मदरसे की मान्यता हुई रदद , आरोपी जुनैद अंसारी सहित तीन को भेजा जेल
21 अगस्त 2018
यूपी महाराजगंज : स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को राष्ट्रगान गाने रोकने वाले जुनैद अंसारी के मदरसे पर कार्यवाही करते हुए योगी सरकार ने उसकी मान्यता रद्द कर दी है यही नही मदरसा संचालक जुनैद अंसारी समेत 3 आरोपियों को राष्ट्रद्रोह के आरोप में जेल भेज दिया गया है आपको बता दें की सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था उस वीडियो में देखा जा सकता था कि किस प्रकार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मदरसे में झंडारोहण का कार्यक्रम रखा गया था जिसके बाद मौलाना जुनेद अंसारी ने झंडारोहण के बाद बच्चों को राष्ट्रगान गाने से मना किया तथा राष्ट्रगान का विरोध भी किया था इस मामले पर संज्ञान लेते हुए योगी सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश दिए थे
आपको बता दें कि जाँच रिपोर्ट आने के बाद महाराज गंज के अरबिया अहले सुन्नत गर्ल्स मदरसा की मान्यता रद्द कर दी गई है अल्पसंख्यक मामले के मंत्री मोहसिन रजा की जाँच में आरोप सही पाए जाने के बाद ये कार्यवाही की गई है
यही नही महाराज गंज पुलिस ने इस मामले में मो0 जुनैद अंसारी , मो0 अजलुर रहमान , मो0 निज़ाम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है ।
Comments
Post a Comment