भोजपुर: प्रदर्शनकरियो ने युवक की हत्या में हाथ होने की अफवाह के चलते महिला को सरेआम मारपीट करके निर्वस्त्र घुमाया , 8 पुलिस कर्मी निलंबित

21 अगस्त 2018
भोजपुर : ताजा घटना बिहार के भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया स्टेशन की है यहां एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है रिपोर्ट के अनुसार  एक व्यक्ति का शव  रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला है इस हत्या के बारे में मृतक के परिजनों का कहना है की 2 लोगों ने उस युवक की हत्या करके रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है मृतक की पहचान  विमलेश के रूप में हुई है रिपोर्ट के अनुसार  भाई की मृत्यु की खबर सुनकर मृतक की बहन की भी  हार्ट अटैक से  मृत्यु होने की सूचना है इस हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा इंसाफ की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए आरोपियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जगह-जगह आगजनी की गई तोड़फोड़ की गई वाहनों में आग लगाई गई इसी हंगामे के बीच कहीं से एक अफवाह उड़ा दी गई की इस हत्याकांड में एक महिला पर भी शक है यह अफवाह आग की तरह फैल गई और हंगामा कर रहे लोगों ने एक महिला पर धावा बोल दिया बेशर्मी की और इंसानियत की हदें पार करते हुए प्रदर्शनकारियों ने महिला को सरेआम निर्वस्त्र करके घुमाया तथा बेरहमी से उसकी पिटाई भी की
इंसाफ की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने एक महिला के साथ ही नाइंसाफी कर डाली तमाशबीन जनता तमाशा देखती रही और एक महिला की इज्जत सरे बाजार उछाली जाती रही महिला की इज्जत बचाने की बजाए लोग उसका वीडियो बनाते रहे यह किस प्रकार की मानसिकता है किसी ने आगे बढ़कर इसका विरोध नहीं किया वहां की पुलिस मूकदर्शक बनी रही तथा यह सब होने दिया महिला सुरक्षा के दावे की धज्जियां उड़ा दी गई इस घटना के बाद बिहार की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है विपक्षी पार्टियां लगातार बिहार सरकार पर निशाना साध रही हैं इस घटना को जब मीडिया में दिखाया गया तो आनन-फानन में बिहार सरकार ने 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है तथा इस मामले की जांच की जा रही है ।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र