यूपी हरदोई /सण्डीला : ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी से आधी-आधी धनराशि वसूली जाये - डी0एम0


22 अगस्त, 2018
हरदोई /सण्डीला : ब्लाक भरखनी की ग्राम पंचायत कोईली में वर्ष 2016-17 में डामर रोड से मंदिर तक, मनोहर के मकान से सर्वेश के मकान तक व गया के मकान से भूती के मकान तक हुए खडंजा निर्माण में की गयी अनियमितता एवं सरकारी धन के दुरूपयोग की शिकायत सण्डीला के मा0विधायक राजकुमार अग्रवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष डा0 ओम प्रकाश एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश कुमार ने जिलाधिकारी से संयुक्त रूप में शिकायती पत्र के माध्यम से की थी।
 जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि उक्त प्रकरण की जांच में ग्राम प्रधान रघुराई एवं ग्राम पंचायत अधिकारी रामकृष्ण द्वारा विकास कार्यो में 2,51,790/-रू0 के सरकारी धन का दुरूपयोग पाया गया है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह को निर्देश दिये है कि उक्त धनराशि की वसूली ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी से आधी-आधी करते हुए अन्य वांछित कार्यवाही के साथ एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें भी अवगत करायें।

रिपोर्टर   «  आशीष सिंह, हरदोई 

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र