Posts

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर किया याद- Press India 24

Image
बावन, हरदोई। शुक्रवार को संविधान निर्माता व भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।  वि. खंड के ऐजा गांव में समाजसेवी अतुल सिंह के साथ संभ्रांत लोगों ने संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित व श्रंद्धाजलि देकर उनको याद किया।  इस मौके पर समाजसेवी अतुल सिंह ने बताया कि बाबा साहब ने जिन‌ परिस्थितियों का सामना किया, उसके बारे में हम सभी परिचित हैं।  आगे कहा कि भारत जैसे विशाल और विविधता से भरे देश के लिए संविधान निर्माण एक चुनौती था जिसके लिए बाबा साहब को ही चुना गया। हम सभी लोगों को उनके जीवन से संघर्ष और चुनौतीपूर्ण कार्यों को करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर आदित्य प्रकाश, विमल, दीपू, रामसिंह, प्रेमकिशोर, नवनीत, प्रसादी, विपिन, श्रीराम, नारद, प्रमोद, जगदीश, कवि अनुज, राहुल, विमल, सतीश समेत खुटेहना, भदना, दिनारी व आसपास के तमाम लोग मौजूद रहे।

दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में होगी सकरनी प्लास्टर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नए उत्पाद, "जिप्सम बोर्ड" के मेगा लॉन्च इवेंट की घोषणा ।

Image
दिल्ली- प्राप्त खबर के अनुसार सकरनी प्लास्टर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपने नए उत्पाद, "जिप्सम बोर्ड" के मेगा लॉन्च इवेंट की घोषणा दिल्ली के ली मेरीडियन होटल में 3 अप्रैल 2023 को करने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल (केन्द्रीय संस्कृति एवम् संसदीय कार्य मंत्री) मौजूद रहेगें । साथ ही इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सकरनी के व्यवसायी भी शामिल होगें। कंस्ट्रक्शन उद्योग में नई तकनीकी और उन्नति के साथ भविष्य में कदम रखते हुए सकरनी ने जिप्सम बोर्ड का उत्पादन शुरू किया है। यह जिप्सम बोर्ड राजस्थान के नीमराना प्लांट में बनाए जाते हैं। जहाँ विशेष तकनीक और अनुभव से यूरोपीयन टेक्नोलॉजी द्वारा जिप्सम बोर्ड तैयार किया जाता है। "सकरनी जीप्सकार्टन जिप्सम बोर्ड" अपनी उच्च-स्तरीय सटीकता और बेहतर गुणवत्ता से बाक़ी ब्रांड्स से भिन्न होते हैं।1 मिलियन वर्ग मीटर प्रति माह की उत्पादन क्षमता के साथ सकरनी जीप्सकार्टन उत्तर भारत में सबसे बड़ा जिप्सम बोर्ड प्लांट है। जिप्सम बोर्ड लगाने में बहुत आसान है साथ ही इसकी लागत और इसका टिका...

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मसाज/स्पा सेंटरों को बंद करने की मांग की, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी

Image
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश - जानकारी के अनुसार सर्वजन लोकशक्ति पार्टी के मुरादाबाद प्रदेश अध्यक्ष डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में सर्वजन लोकशक्ति पार्टी के पदाधिकारियों ने कमिश्नर कार्यालय पर धरना/प्रदर्शन कर महानगर की पॉश/वीआईपी कालोनियों में चल रहे स्पा/बॉडी मसाज सेंटरों को तत्काल बन्द करने की मांग की ! प्रदेश अध्यक्ष डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने स्पा/मसाज सेंटर की आड़ में वेश्यावृत्ति करने का आरोप लगाते हुए कई मसाज व स्पा सेंटर पर निशाना साधा तथा उन्हें शीघ्र बंद किए जाने की मांग की उन्होंने कहा की इससे समाज पर गलत असर पड़ रहा है और युवा पीढ़ी बिगड़ रही है ! उनका आरोप है कि स्पा सेंटर संचालकों से मकान मालिक किराये के अतिरिक्त कमीशन भी लेते हैं !  डा.तुरैहा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उपरोक्त संबध में  21 मार्च को जिलाधिकारी महोदय को कार्यवाही हेतु ज्ञापन दिया था लेकिन इस संबंध में कोई कार्यवाही प्रकाश में नही आई है । डा तुरैहा ने चेतावनी देते हुए कहा की अब यदि तीन दिन में कार्यवाही नहीं हुई तो सर्वजन लोकशक्ति पार्टी के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन के ...

भारत का पहला प्रॉपर्टी ब्रोकर एप लॉन्च

Image
भारत का पहला ब्रोकर ऐप लॉन्च - मुख्य अतिथि सोनू शर्मा के साथ 2000 से अधिक व्यक्ति लॉन्च समारोह में शामिल हुए और उन्हें बताया गया कि ऐप का उपयोग करके लाखों रुपए कैसे कमाए जा सकते हैं - क्रांतिकारी ब्रोकर ऐप के संस्थापक और डेवलपर नीरज शर्मा ने गिनाए ब्रोकर ऐप के फायदे  नई दिल्ली, 27 मार्च, 2023 : प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और कल शाम सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में जब उन्होंने ब्रोकर ऐप की बारीकियां बताईं, तो हॉल में मौजूद लगभग 2000 से अधिक लोगों ने उनकी बातों को बहुत ध्यान से सुना। उन्होंने बताया कि ब्रोकर ऐप न केवल रियल एस्टेट की दुनिया में क्रांति लाएगा बल्कि रोजगार और व्यापार के अवसरों को भी प्रत्येक भारतीय घरों के करीब लाएगा। ब्रोकर ऐप को गूगल प्लेस्टोर, अथवा इसके एपल संस्करण को ऐप स्टोर, से डाउनलोड किया जा सकता है। यह सरल एप्लिकेशन दुनिया भर के प्रॉपर्टी ब्रोकर्स को आपस में जोड़ने में सक्षम होगा और भारतीय बाजार को विशेष रूप से फायदा पहुंचाएगा, क्योंकि इस समय रियल एस्टेट में उछाल देखा जा रहा है। ऐप के माध्यम ...

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष पर सदर बाजार के व्यापारियों ने किया नगर कीर्तन का स्वागत।

Image
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष पर सदर बाजार के व्यापारियों ने किया नगर कीर्तन का स्वागत। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष पर गुरुद्वारा सीस गंज साहिब चांदनी चौक से चलकर खारी बावली, सदर बाजार, आजाद मार्केट, रोशनारा रोड होते हुए गुरुद्वारा नानक प्याऊ पहुंचा जिसमें भारी संख्या में संगत ने जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस उपलक्ष पर फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से कुतुब रोड चौक पर मंच लगाकर नगर कीर्तन का स्वागत कर लंगर वितरित किया इस अवसर पर फेडरेशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा अध्यक्ष राकेश यादव,कार्यवाहक अध्यक्ष रोशनलाल आनंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंदर महेंद्रू, सुरेंद्र भारती, महासचिव सतपाल सिंह मंगा, रजिंदर शर्मा, कमल कुमार नेशलन अकाली दल महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना धवन, सरबजीत कौर, सोना बत्रा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मारवाह ने नगर कीर्तन के साथ-साथ पालकी साहब आप पांच प्यारों का स्वागत किया इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा राकेश यादव ने नॉर्थ डीसीपी सागर सिंह कलसी, एसएचओ सदर बाजार कन्हैया लाल यादव, एसएचओ बा...

डबल इंजन की सरकार पर जनता को पूरा भरोसा- मुकुल

Image
हरदोई,  6 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के नेता मुकुल सिंह आशा ने कहा कि आज लखीमपुर की गोला गोकर्णनाथ उप चुनाव में जनता ने भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी को विजयी बनाकर एक बार फिर मोदी जी-योगी जी में जहाँ विश्वास व्यक्त किया. वहीं डबल इंजन की सरकार की नीतियों में अपना भरोसा व्यक्त किया है. विधायक अमन गिरी अब अपने कार्यो से स्व.अरविन्द गिरी के सपनों को पूरा करेंगे. भाजपा नेता मुकुल सिंह ने लखीमपुर की गोला विधानसभा की समस्त जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत समस्त गोला विधानसभा की सम्मानित जनता की है जिन्होंने एक बार पुनः भरोसा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाया. आप सभी लोग इस डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताते हुए देश में पुनः 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करें और आने वाले नगर निगम,निकाय, नगर पंचायत के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी से भारी मतों से विजयी बनायें. आप सभी का यह सहयोग एक नया भारत बनाने के लिए रहेगा.

दिल्ली प्रदेश छठ सेवा समिति के मंच पर समिति के चेयरमैन व भाजपा जिला मंत्री भुवनेश सिंघल के निमंत्रण पर सुपरस्टार व सांसद मनोज तिवारी पहुंचे

Image
दिल्ली- पांचवा पुस्ता गांवड़ी रोड भजनपुरा पर बने छठ घाट पर दिल्ली प्रदेश छठ सेवा समिति के मंच पर समिति के चेयरमैन व भाजपा जिला मंत्री भुवनेश सिंघल के निमंत्रण पर सुपरस्टार व सांसद मनोज तिवारी पहुंचें, वहां उन्होंने गाने सुनाए जिनपर लोग जमकर झूमे, उनकी दीवानगी देखते ही बनती थी। वहीं विधायक अजय महावर ने भी सूर्य भगवान को अर्घ दिया।  भुवनेश सिंघल ने बताया कि उन्होंने लगातार प्रयास कर इस वर्ष 6 अस्थाई घाट बनवाये जिसमें, विधायक सांसद sdm आदि से लगातार मीटिंग की गई। प्रशाशन द्वारा पहले इस स्थान पर घाट बनाने में आनाकानी की जा रही थी मगर समिति ने बताया कि इस घाट पर दशकों से छठ मन रही है अतः हजारों लोग यहां पहुंचेंगे और घाट न मिलने पर निराश होंगे। तब विधायक अजय महावर और सांसद मनोज तिवारी के हस्तक्षेप के बाद उनके प्रयास से यहां घाट बनने तय हुए। इस अवसर पर रात को रुके छठवृतधारियों के लिए सांस्कृतिक आयोजन भी किये गए। इस अवसर पर भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष राजसिंह रज्जु व समिति के अमर झा, पवन झा, शैलेन्द्र कुमार, नरेश्वर ठाकुर, विपि...