दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में होगी सकरनी प्लास्टर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नए उत्पाद, "जिप्सम बोर्ड" के मेगा लॉन्च इवेंट की घोषणा ।

दिल्ली- प्राप्त खबर के अनुसार सकरनी प्लास्टर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपने नए उत्पाद, "जिप्सम बोर्ड" के मेगा लॉन्च इवेंट की घोषणा दिल्ली के ली मेरीडियन होटल में 3 अप्रैल 2023 को करने जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल (केन्द्रीय संस्कृति एवम् संसदीय कार्य मंत्री) मौजूद रहेगें । साथ ही इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सकरनी के व्यवसायी भी शामिल होगें। कंस्ट्रक्शन उद्योग में नई तकनीकी और उन्नति के साथ भविष्य में कदम रखते हुए सकरनी ने जिप्सम बोर्ड का उत्पादन शुरू किया है। यह जिप्सम बोर्ड राजस्थान के नीमराना प्लांट में बनाए जाते हैं। जहाँ विशेष तकनीक और अनुभव से यूरोपीयन टेक्नोलॉजी द्वारा जिप्सम बोर्ड तैयार किया जाता है। "सकरनी जीप्सकार्टन जिप्सम बोर्ड" अपनी उच्च-स्तरीय सटीकता और बेहतर गुणवत्ता से बाक़ी ब्रांड्स से भिन्न होते हैं।1 मिलियन वर्ग मीटर प्रति माह की उत्पादन क्षमता के साथ सकरनी जीप्सकार्टन उत्तर भारत में सबसे बड़ा जिप्सम बोर्ड प्लांट है।
जिप्सम बोर्ड लगाने में बहुत आसान है साथ ही इसकी लागत और इसका टिकाऊपन बहुत ही अच्छा है। यह बोर्ड 3 विभिन्न वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध है। "रेगुलर बोर्ड, फायर लाइन बोर्ड और मॉइस्चर रेजिस्टेंट बोर्ड।"
आप इसको घरों, वाणिज्यिक इमारतों कार्यालयों, अस्पतालों, होटलों आदि में उपयोग कर सकते हैं।

सकरनी जीप्सकार्टन जिप्सम बोर्ड अपने सहायक उपकरणों के साथ पेश किया जाएगा जो कंस्ट्रक्शन उद्योग में एक नई क्रांति लाएगा। सकरनी सदा ही ग्राहकों की मांगों के साथ जुड़े रहने का लक्ष्य रखता है।
रिपोर्ट - सुनित नरूला

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन