संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर किया याद- Press India 24

बावन, हरदोई। शुक्रवार को संविधान निर्माता व भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। 
वि. खंड के ऐजा गांव में समाजसेवी अतुल सिंह के साथ संभ्रांत लोगों ने संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित व श्रंद्धाजलि देकर उनको याद किया। 
इस मौके पर समाजसेवी अतुल सिंह ने बताया कि बाबा साहब ने जिन‌ परिस्थितियों का सामना किया, उसके बारे में हम सभी परिचित हैं। 
आगे कहा कि भारत जैसे विशाल और विविधता से भरे देश के लिए संविधान निर्माण एक चुनौती था जिसके लिए बाबा साहब को ही चुना गया। हम सभी लोगों को उनके जीवन से संघर्ष और चुनौतीपूर्ण कार्यों को करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर आदित्य प्रकाश, विमल, दीपू, रामसिंह, प्रेमकिशोर, नवनीत, प्रसादी, विपिन, श्रीराम, नारद, प्रमोद, जगदीश, कवि अनुज, राहुल, विमल, सतीश समेत खुटेहना, भदना, दिनारी व आसपास के तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र