दिल्ली प्रदेश छठ सेवा समिति के मंच पर समिति के चेयरमैन व भाजपा जिला मंत्री भुवनेश सिंघल के निमंत्रण पर सुपरस्टार व सांसद मनोज तिवारी पहुंचे

दिल्ली- पांचवा पुस्ता गांवड़ी रोड भजनपुरा पर बने छठ घाट पर दिल्ली प्रदेश छठ सेवा समिति के मंच पर समिति के चेयरमैन व भाजपा जिला मंत्री भुवनेश सिंघल के निमंत्रण पर सुपरस्टार व सांसद मनोज तिवारी पहुंचें, वहां उन्होंने गाने सुनाए जिनपर लोग जमकर झूमे, उनकी दीवानगी देखते ही बनती थी। वहीं विधायक अजय महावर ने भी सूर्य भगवान को अर्घ दिया। 

भुवनेश सिंघल ने बताया कि उन्होंने लगातार प्रयास कर इस वर्ष 6 अस्थाई घाट बनवाये जिसमें, विधायक सांसद sdm आदि से लगातार मीटिंग की गई। प्रशाशन द्वारा पहले इस स्थान पर घाट बनाने में आनाकानी की जा रही थी मगर समिति ने बताया कि इस घाट पर दशकों से छठ मन रही है अतः हजारों लोग यहां पहुंचेंगे और घाट न मिलने पर निराश होंगे। तब विधायक अजय महावर और सांसद मनोज तिवारी के हस्तक्षेप के बाद उनके प्रयास से यहां घाट बनने तय हुए। इस अवसर पर रात को रुके छठवृतधारियों के लिए सांस्कृतिक आयोजन भी किये गए। इस अवसर पर भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष राजसिंह रज्जु व समिति के अमर झा, पवन झा, शैलेन्द्र कुमार, नरेश्वर ठाकुर, विपिन कुमार, अखिलेश झा, वैभव सिंघल सहित क्षेत्र के लगभग पचास हजार से अधिक लोग उपस्थित रहे

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की