श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष पर सदर बाजार के व्यापारियों ने किया नगर कीर्तन का स्वागत।

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष पर सदर बाजार के व्यापारियों ने किया नगर कीर्तन का स्वागत।
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष पर गुरुद्वारा सीस गंज साहिब चांदनी चौक से चलकर खारी बावली, सदर बाजार, आजाद मार्केट, रोशनारा रोड होते हुए गुरुद्वारा नानक प्याऊ पहुंचा जिसमें भारी संख्या में संगत ने जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस उपलक्ष पर फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से कुतुब रोड चौक पर मंच लगाकर नगर कीर्तन का स्वागत कर लंगर वितरित किया इस अवसर पर फेडरेशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा अध्यक्ष राकेश यादव,कार्यवाहक अध्यक्ष रोशनलाल आनंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंदर महेंद्रू, सुरेंद्र भारती, महासचिव सतपाल सिंह मंगा, रजिंदर शर्मा, कमल कुमार नेशलन अकाली दल महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना धवन, सरबजीत कौर, सोना बत्रा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मारवाह ने नगर कीर्तन के साथ-साथ पालकी साहब आप पांच प्यारों का स्वागत किया इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा राकेश यादव ने नॉर्थ डीसीपी सागर सिंह कलसी, एसएचओ सदर बाजार कन्हैया लाल यादव, एसएचओ बाड़ा हिंदू राव गुरनाम सिंह को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने कहा हमें सभी को गुरु नानक देव जी के बताए हुए मार्ग में चलने की जरूरत है उन्होंने कहा बड़ी खुशी की बात है कि 2 साल बाद फिर से नगर कीर्तन के दर्शन हुए हैं हम आगे यही अरदास करते हैं आने वाला समय व्यापार जगत के लिए और समाज के लिए खुशियों भरा आए।
रिपोर्ट- सुनित नरुला

Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

गंदगी से जूझ रही थी जनता , आप प्रत्याशी गौरव शर्मा ने घोंडा विधानसभा के सुदामापुरी में कराई सीवर की सफाई, मिला जनता का समर्थन

घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राजनैतिक दल - फेस्टा